S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : एक्सयूवी कार , 13  कारतूस एक पिस्टल 5 मोबाइल फोन और नगदी समेत आरोपी हुआ गिरफ्तार , एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्यवाही

0 328

 एक्सयूवी कार , 13  कारतूस एक पिस्टल 5 मोबाइल फोन और नगदी समेत आरोपी हुआ गिरफ्तार , एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्यवाही


शहडोल। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, पास्को एक्ट एवं बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे शातिर अपराधी रमेश जायसवाल पिता भूरा जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खारा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी (म.प्र.) को अवैध पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, नगदी ₹65,300, पाँच मोबाइल फोन एवं एक लग्जरी एक्सयूवी कार सहित गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08.अक्टूबर 2025 को सायंकाल मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना अमरपाटन एवं रामपुर नैकिन (जिला सीधी) के एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार आरोपी रमेश जायसवाल शहडोल शहर में किराए के मकान में रह रहा है, जो घरौला मोहल्ला, बलपुरवा क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर थाना कोतवाली से पुलिस टीम आरोपी की तलाश हेतु रवाना हुई। आरोपी के संबंध में और जानकारी मिलने पर तलाश के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी आदर्श कॉलोनी में राजेन्द्र सिंह परिहार के मकान में रह रहा है। पुलिस टीम द्वारा दबिश देने के लिए रवाना होने पर आरोपी चिन्टू डेयरी के पीछे रोड पर अपनी XUV कार क्रमांक MP17ZJ0305 से सामने आता दिखा, जो पुलिस वाहन देखकर कार रोककर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी एवं उसके वाहन में से 1. देशी निर्मित पिस्टल एवं 13 नग जिंदा कारतूस

2. ₹65,300/- नगद राशि,

3. 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत ₹75,000/-
4. जिन्हें पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया।

बरामद पिस्टल, कारतूस, नगदी, मोबाइल फोन एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹10,95,000/- आँकी गई।
आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि यह पिस्टल एवं कारतूस उसने लगभग एक वर्ष पूर्व आशीष गौतम निवासी रेगांव, जिला सतना से प्राप्त किए थे। दोनों साथ मिलकर मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं की तस्करी करते थे।
आरोपी रमेश जायसवाल एक अंतरजिला शातिर अपराधी है जिसके विरूध्द रामपुर नैकिन, अमरपाटन, ब्यौहारी, रामनगर, सतना, कटनी, राजस्थान इत्यादि स्थानों में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी, आर्म्स एक्ट, बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत गंभीर अपराध पंजीबध्द है।
आरोपी रमेश जायसवाल, आशीष गौतम के विरुद्ध अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी रमेश जायसवाल की विधिवत गिरफ्तारी की गई। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी, सउनि रजनीश तिवारी, प्रआर लक्ष्मी पटेल, आरक्षक तरुण कुमार गवले, आरक्षक रौनक पवार, आरक्षक अतुल शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.