S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : दीपावली पर्व के पूर्व नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जिला प्रशासन एवं व्यापारी संघ की बनी सहमति

0 300

दीपावली पर्व के पूर्व नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जिला प्रशासन एवं व्यापारी संघ की बनी सहमति

शहडोल । शहडोल नगर में अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में कलेक्टर डॉ केदार सिंह की अध्यक्षता में जिला व्यापारी संघ तथा नगर पालिका के अध्यक्ष  घनश्याम जायसवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी  अक्षत बुंदेला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने व्यापारी संघ के अनुरोध पर दीपावली पर्व तक अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्यवाही स्थगित करने के निर्देश नगरपालिका प्रशासन को दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा जिन मार्गों का निर्माण कराया जाना है। उन मार्गों का प्रस्तावित रोड सीमा तक आयल पेन्ट से रोड का चिन्हांकन करा दिया जाए। नगर पालिका द्वारा मार्ग निर्माण की मुनादी भी कराई जाए। जिससे मार्ग निर्माण में प्रभावित होने वाले लोग अपनी आपत्ति वैध दस्तावेजों के साथ जानकारी नगर पालिका कार्यालय को दे सकें। दीपावली पर्व के बाद व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा स्वम कहा है कि व्यापारी प्रतिनिधि नगर पालिका के साथ प्रस्तावित मार्गो का भ्रमण कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील करेंगे और अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया जाएगा ।
कलेक्टर ने कहा कि व्यापारी भी त्यौहारों के दौरान दुकान इस प्रकार से लगाएं कि आवागमन मार्ग प्रभावित नहीं हो। आम जनजीवन प्रभावित नहीं हो तथा लोग सुविधानुसार सामग्री क्रय कर सकें। बैठक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, एवं नगर के अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.