S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन शहडोल: कुंभकर्णी निद्रा या गांधी जी की मुद्रा???? से मौन हुए जिम्मेदार , खबर के बाद प्रशासन के हरकत... शहडोल : शासन ने कहा ‘दैनिक वेतन नियुक्ति नहीं’, बकहो में फिर भी 53 नियुक्तियां! , 89 दिन की स्वीकृत... शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों...

शहडोल : बेमौसम बारिश से हुई धान की फसल का सर्वे कराकर किसानों को दी जाए राहत राशि :  रामनारायण मिश्रा

0 444

बेमौसम बारिश से हुई धान की फसल का सर्वे कराकर किसानों को दी जाए राहत राशि :  रामनारायण मिश्रा

शहडोल (संजय गर्ग)। अगर कोई वास्तविक जीवन में संघर्ष करता है तो वह है भारत का किसान जी हां इस बार
हुई भारी बारिश से जिस तरह धान की अच्छी फसल का अनुमान लगाया जा रहा था उसी तेजी से धान की फसल पकने के बाद बेमौसम बारिश ने किसानों को तबाही की ओर ले जाकर खड़ा कर दिया है अचानक मौसम ने मिजाज बदलकर किसानों को न सिर्फ दुखी किया है बल्कि उन्हें ऋण के गहरे संकट में डाल दिया है यूं तो कहने को भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ खड़े होने का दावा करती है तो वहीं दूसरी ओर अगर बात की जाए स्थानीय प्रशासनिक
अधिकारियो कर्मचारियों की तो आज तक में किसी ने किसानों की सुध लेने की जरूरत भी महसूस नहीं की जब इस विषय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के वर्तमान जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा हमारे प्रदेश  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों के हितार्थ अनेक प्रकार की योजनाएं किसानों के हित में संचालित कर रहे हैं शीघ्र ही वे किसानो की फसलों का सर्वे करा कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ-साथ कई सारी योजनाओं के साथ राहत राशि का लाभ दिलाएंगे उन्होंने जिले के समस्त स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया है कि शीघ्र किसानों का सर्वे कराकर जिले के सभी किसानों के फसलों के हुए नुकसान का राहत राशि दिलाने में सहयोग करें आपको बता दें रामनारायण मिश्रा किसान मोर्चा जिला महामंत्री जो किसानों के प्रति गंभीर व सदैव संवेदनशील रहते हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार व मोर्चा मे नेतृत्व करने वाले भाजपा पदाधिकारियो की आवाज में कितना दम है यह किसानों की राहत राशि बताएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.