एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

जैतपुर / शहडोल (संजय गर्ग) । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के पत्र क्रमांक 101/2020-21/393 दिनांक 31.जुलाई 2026 के अनुसार “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा प्रोग्राम” के अन्तर्गत नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ के द्वारा नशे से दूर रहने के लिए शपथ ली गई तथा प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया गया । एकलव्य विद्यालय में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा काफी अधिक संख्या में हिस्सा लिया गया साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एवं उनके स्टाफ के सहयोग से छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए जागरूकता लाने के रास्ते बताए गए साथ ही नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
