S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ...

जयसिंहनगर: पुलिस ने  अबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

0 149

 

 जयसिंह नगर (राकेश गुप्ता )। थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत 21 जनवरी को पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमडीह में एक व्यक्ति अपनी दुकान के सामने मोबाईल टावर में बने कमरे में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करने के उद्देश्य से रखा हुआ है।

 सूचना पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा तो टावर के कमरे में एक व्यक्ति बैठा था। जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राहुल पटेल पिता रघुवीर पटेल निवासी आमडीह थाना जयसिंहनगर का होना बताया। उक्त कमरे की तलाशी लेने पर 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (02 पेटी रॉयल स्टेज, 09 पेटी क्लूचिप एवं 01 पेटी इम्पीरियल ब्लू) कीमती करीब 1,26,720 रुपये हैं।

 उक्त शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज न होना पाया जिससे उक्त आरोपी राहुल पटेल एवं 01 अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 34 ( 2 ) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में सउनि0 महेन्द्र बागरी, महेन्द्र शुक्ला, आर0 नीरज शुक्ला एवं सुजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.