S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण संपन्न शहडोल : संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा राष्ट्रीय संगम शहडोल : सर्व समाज समन्वय समिति ने यूजीसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन , "भारत सरकार ... शहडोल : हाई स्कूल जोधपुर के10+2 उन्नयन हेतु पूरा प्रयास करुंगी - विधायक मनीषा सिंह ,  विधायक मनीषा ... उमरिया : युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँ... शहडोल / गोहपारू : तो _क्या मंगल के राज में श्रेयांश की चांदी महाविद्यालय बना आउट सोर्स कर्मचारी का अ... शहडोल : एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी शहडोल : प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली शहडोल : विगत 04 महीनों से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय शहडोल: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ

हरियाणा: वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में वर्ल्ड प्रीमियर लीग सीजन 2 का समापन,

0 448

 

हरियाणा  । वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुड़गांव के प्रांगण में वर्ल्ड प्रीमियर लीग सीज़न 2 क्रिकेट मैचों में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल और माता भाटी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य फाइनल क्रिकेट मैच बहुत ही रोमांचक रहा। माता भाटी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 6 विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में 126 रन बनाकर जीत हासिल की । सहवाग इंटरनेशनल स्कूल ने 7 विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में 105 रन बनाये ।

 *विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत* 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019 से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही माननीया अनीता कुंडू और वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फाउंडर चेयरमैन माननीय डॉ. नरेंदर सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को पुरस्कार दिया । 

 *विजेता को 61 तो उपविजेता को 25 हजार का इनाम* 

वर्ल्ड प्रीमियर लीग सीज़न 2 क्रिकेट मैचों में विजेता टीम माता भाटी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम पुरस्कार 61 हज़ार रुपये का इनाम ट्रॉफी के साथ दिया तथा सहवाग इंटरनेशनल स्कूल को द्वितीय पुरस्कार 25 हज़ार रुपये का इनाम ट्रॉफी के साथ दिया गया ।

वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माता भाटी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के यश को मैन ऑफ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया ।  

सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के मानस को सीरीज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ फील्डर का खिताब के लिए माता भाटी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ऋतिक को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब के लिए माता भाटी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अभिषेक को, सर्वश्रेष्ठ कैच के लिए माता भाटी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सक्षम को चुना गया ।

 *शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी खेल* 

वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह ने कहा शिक्षा के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल भी बहुत जरूरी है इसलिए प्रत्येक छात्र को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए । यही सोच कर वर्ल्ड प्रीमियर लीग सीरीज की शुरुआत की गई ।

 *इनकी रही उपस्थिति* 

इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) आर.के कौशिश, डॉ. अजय कुमार डागर (प्रिंसिपल), डॉ.जीना चहल असिस्टेंट डायरेक्टर, डॉ.पारुल अग्रवाल, डायरेक्टर एकेडमिक एवं विभागाध्यक्ष (बिज़नेस एडमिंस्ट्रेशन), डॉ. क्षमता चुघ विभागाध्यक्ष एप्लाइड साइंस एंड हूमाँटिएस, डॉ.उमा विभागाध्यक्ष (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), अंकित सेठी विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग, श्रद्धा चौरसिया हेड प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग, डॉ. रेखा रानी प्रिंसिपल ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ एजुकेशन आदि उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.