S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन...

शहडोल : तेंदूपत्ता संग्राहक को 51 करोड़ रूपए के बोनस का वितरण , जिला प्रशासन की पुस्तक “सफल-सबल शहडोल” मुख्य मंत्री ने किया का विमोचन

0 220

*तेंदूपत्ता संग्राहक को 51 करोड़ रूपए के बोनस का वितरण

जिला प्रशासन की पुस्तक “सफल-सबल शहडोल” मुख्य मंत्री ने किया का विमोचन

शहडोल / ब्यौहारी (संजय गर्ग) । – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण ही मेरी जिंदगी का मकसद है। इसे पूरा करने के लिए मुझे आप सभी का सहयोग चाहिए। प्रदेश में बहन-बेटियों की जिंदगी सँवारने के लिए सामाजिक क्रांति चल रही है। यदि बहने सुखी हैं तो मेरी जिंदगी सफल है।

बहनों ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी
मुख्यमंत्री चौहान शहडोल जिले के ब्यौहारी में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को 51 करोड़ के बोनस का वितरण भी किया। बहनों ने अपने लाड़ले भैया शिवराज को राखी बांधी, उनके लिए गीत गाया, अभिनंदन-पत्र का वाचन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने 327 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत वाली भन्नी वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने जिला प्रशासन की पुस्तक “सफल-सबल शहडोल” का विमोचन भी किया।

बाणसागर में कॉलेज खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री चौहान ने ब्यौहारी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने, रिंग रोड और पुल निर्माण सिहत बाण सागर में इसी सत्र से कॉलेज खोलने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति है। यह बहनों की जिंदगी में सम्मान लाएगी और उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। काफी सोच-विचार के बाद यह योजना बनाई गई है। इसमें बहनों के खाते में हर माह 1000 रूपये दिए जाएंगे। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख से कम हो, भूमि 5 एकड़ से कम हो और चार पहिया वाहन न हो, की 23 से 60 वर्ष तक की बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के लिए हर वार्ड और गाँव में शिविर लगाए जाकर फार्म भरे जाएंगे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। यदि इसके बाद भी नाम छूट गए तो उन्हें भी जोड़ा जाएगा। हर पात्र बहन को योजना का लाभ मिलेगा।

प्रति केवाईसी 15 रूपये देगी सरकार
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योजना में बहनों का केवाईसी कराना आवश्यक है। इसके लिए सरकार प्रति केवाईसी 15 रूपये केवाईसी करने वालों को देगी। केवाईसी राशन की दुकान, कॉमन सर्विस सेंटर और एमपी ऑनलाइन पर करवाया जा सकता है। इसके लिए यदि बहन को दूसरे गाँव जाना पड़े, तो उसके लिए गाड़ी की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जाएगी

पैसे की मांग करने वाले को भेजा जाएगा जेल

मुख्यमंत्री चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी बहन किसी भी व्यक्ति को एक भी रुपया न दे। यदि कोई मांग करता है तो सीधे 181 पर शिकायत करें, उस व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैंने बचपन से देखा कि बेटियों के प्रति पूरा न्याय नहीं होता था। उन्हें घर, परिवार और समाज में बेटों के बराबर सम्मान नहीं मिलता था। तब मैंने मन में ठान लिया था कि मैं बेटियों के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करूँगा।
मैंने मुख्यमंत्री बनते ही लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह, गाँव की बेटी और प्रतिभा किरण जैसी अनेक योजनाओं से बहन-बेटियों के कल्याण के कार्य होते चले गए।

प्रदेश में नशे पर नैतिक अंकुश

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पंचायतों और नगरीय निकाय में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इससे वे राजनीतिक क्षेत्र में भी सशक्त हो रही है। पुलिस की भर्ती में बहनों को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। प्रदेश में नशे पर नैतिक अंकुश लगाया गया है। शराब के अहाते बंद कर दिए गए हैं।

पेसा नियम से जनजातीय भाई-बहनों को मिला अधिकार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेसा नियम के लागू हो जाने के बाद जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय भाई-बहनों को जल, जंगल और जमीन के अधिकार मिले हैं। अब तेंदूपत्ता संग्राहक स्वयं तेंदूपत्ता तोड़ कर बेच सकते हैं। अपने क्षेत्र की पत्थर और गिट्टी की खदानों को संचालित कर सकते हैं। छोटे-मोटे झगड़े गाँव की शांति और विवाद निराकरण समिति ही निपटा देती है। अब आपकी जमीन कोई नहीं हड़प सकता।
0% ब्याज पर किसानों को मिलेगा ऋण

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछली सरकार ने कर्जा माफी की घोषणा पूरी नहीं की, जिससे लाखों किसान डिफॉल्टर हो गए। हमारी सरकार उन सब किसानों के ब्याज की राशि भरवा कर उन्हें जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दे रही है।
किसानों के ऊँचे-नीचे खेतों में भी पाइप लाईन बिछा कर पानी पहुँचाया जा रहा है। निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देने के लिए सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं, जो सभी सुविधाओं लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, खेल मैदान आदि से युक्त हैं। प्रत्येक सीएम राइज स्कूल लगभग 35 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है और 25 किलोमीटर दूर तक के विद्यार्थियों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है।

वन मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रदेश में बच्चे के जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक की योजनाएँ संचालित जा रही हैं। हाल ही में प्रदेश में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना का लाभ लगभग सभी तेंदूपत्ता संग्राहक बहनों को मिलेगा।

जन प्रतिनिधियों ने किया संबोधित

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि लाड़ली बहना जैसी योजनाओं से मुख्यमंत्री चौहान ने नया इतिहास रचा है।
प्रदेश के जनजातीय विकासखंडों में पेसा एक्ट नियम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन सभी अनूठी पहल के लिए मुख्यमंत्री चौहान बधाई के पात्र हैं। सांसद रीति पाठक और विधायक शरद कोल ने भी संबोधित किया।

इनकी रही उपस्थिति

समारोह में शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, प्रदेष के आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी रीति पाठक, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रौतेल, अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम अमिता चपरा, विधायक ब्‍यौहारी शरद कोल, विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह, षिवनारायण सिंह विधायक बांवधगढ, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रभा मिश्रा,जिला योजना समिति के सदस्य कमल प्रताप सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं महा निरीक्षक शहडोल डीसी सागर, मुख्य वन संरक्षक शहडोल लखन लाल उइके, कलेक्टर वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.