S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

शहडोल :न्याय के लिए दर-दर भटकता पीड़ित, न्याय ना मिलने पर राजस्व मंत्री से लगाई न्याय की गुहार,

0 1,017

न्याय के लिए दर-दर भटकता पीड़ित, न्याय ना मिलने पर राजस्व मंत्री से लगाई न्याय की गुहार,

शहडोल (संजय गर्ग) । अगर देखा जाए तो ऐसा कोई दिन नहीं की भू माफियाओं के किस्से हर एक अखबार के सुर्खियों में देखने को ना मिले चाहे फिर वह जमीन शासकीय हो या फिर प्राइवेट अवैध प्लाटिंग कर जमीन की बिक्री करने में भूमाफिया नहीं चूकते ऐसा ही एक मामला सामने आया हैआवेदक सुरेन्द्र तिवारी आत्मज विन्दुराम तिवारी निवासी वार्ड नं.-4, रामजानकी मंदिर के सामने, तहसील सोहागपुर, जिला शहडोल,का निवासी हैं आवेदक की पैतृक सम्पत्ति स्थित वार्ड नं. 17, खसरा नं. 298/2/1 299/2, प.ह.नं. 77. बाणगंगा मेला मैदान के पीछे, सोहागपुर, म.प्र. में स्थित है। उक्त अनावेदकों के द्वारा उक्त भूमि का खसरा नं. भूमि का पंजीयन कराकर खसरा नं. 300. में पजेशन दी जा रही है। उपरोक्त भूमि खसरा नं. 298/2/1 299/2, प.ह.नं. 77. जो कि विगत 5-6 वर्षो से विवाद में है। जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त संबंध में आवेदक द्वारा उक्त भूमि विकय के संबंध में आवेदक सुरेंद्र तिवारी द्वारा कलेक्टर, कमिश्नर,आई.जी, एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में आवेदन दिये हैं परंतु कही से कोई कार्यवाही नही की गयी है। इसलिए भूमाफिया अमरदीप मिश्रा,प्रमोद तिवारी जो कि आवेदक का भाई है और वह नशे का आदि ‘है इसके कारण आये दिन लडाई झगडे होते रहते है, उक्त विभागों में दिये गये आवेदनों पर कार्यवाही नही होने के कारण भूमाफियाओं के जज्बे और मजबूत हो गये है। सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि 14/23 कार्यालय यह कि अमरदीप मिश्रा द्वारा पूर्व में भी मप्र शासन मोहिडौल बड़ी भीट तलाब की शासकीय भूमि पर मंदिर बनाकर, भूमि पर कब्जा कर चुका राजस्व परिवहन है एवं मंदिर की आड़ में भूमि को विक्रय कर रहा है इस संबंध में पूर्व में हरेकृष्णा द्विवेदी पिता राकेश द्विवेदी द्वारा सूचना दी गयी थी। जिसके बाद अमरदीप मिश्रा द्वारा पुलिस को अपने प्रभाव में लेकर झूठे प्रकरण में 18 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। जिसके डर से उक्त व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं करता।
आवेदक का कहना है कि भविष्य में मुझपर या मेरे परिवार पर उक्त लोगो के द्वारा कोई अप्रिय घटना घटित कराई जा सकती है अगर मुझे या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अन्होनी अप्रिय घटना होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं अमरदीप मिश्रा की होगी ।
आवेदक सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि उक्त विषय को संज्ञान में लेकर उक्त वर्णित भूमाफियाओं के विरूद्ध उचित कार्यवाही के आदेश जारी करने की कृपा करें एवं इनके द्वारा विक्रय की गयी शासकीय भूमि एवं कब्जाई भूमि के संबंध में उचित जांच के आदेश जारी करें। तो भू माफियाओं की असलियत सामने आ जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.