S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

शहडोल : विराट अमर सेना का बोर्ड लगाकर भूमाफिया अमरदीप मिश्रा को आखिर किसका संरक्षण ,साहब बचा लो मेरी जमीन : सुरेंद्र तिवारी

0 467

विराट अमर सेना का बोर्ड लगाकर भूमाफिया अमरदीप मिश्रा को आखिर किसका संरक्षण,

साहब बचा लो मेरी जमीन_सुरेंद्र तिवारी

शहडोल (संजय गर्ग) । शिकायतकर्ता सुरेन्द्र तिवारी पिता बिंदुराम तिवारी निवासी वार्ड न. -4 रामजनकी मंदिर के सामने थाना सोहागपुर के द्वारा बताया गया कि उसकी पैतृक सम्पति भूमि जिसका खसरा न सोहागपुर वार्ड नं.-17. हल्का नं.-77, खसरा 298/2/1 व 299 / 2 रकबा 3.16 डेसिमल है।जो कि हम 7 भाईयों के बीच मे विगत 05 से 06 वर्षो से लगातार विवादित है।
जिसका शहडोल न्यायालय में तीन अलग-अलग न्यायाधिशों के पास प्रकरण विचाराधीन है ।
जब शिकायतकर्ता के प्रकरण का पता भूमाफियाओं को चला तो अमरदीप मिश्रा जो की रसमोहिनी जिला शहडोल का निवासी है।
उसके द्वारा विराट अमर सेना का संगठन बनाया गया है। जिसमें हर प्रकार के वह वर्ग के लोग जुड़े हुए हैं। यह सब मिलकर के पहले विवादित जमीनों पर अपना नाम विराट अमर सेना का बोर्ड लगाते हैं और उसके बाद धर्म के आड़ में जमीनों पर सरकारी व गैरसरकारी कब्जा कर लेते हैं।
तथा उपरोक्त भूमि का बाद में क्रय-विक्रय कर दिया जाता है और एक मोटी रकम हड़प ली जाती है, ऐसा आरोप पीड़ित सुरेंद्र तिवारी ने लगाया है।
उसने बताया है कि वर्तमान में इसी प्रकार इन्होंने प्रार्थी के साथ किया वार्ड नं.-17, हल्का न. -77, खसरा 298/1 व 299 / 2 रकबा 3.16 डेसिमल का पंजीयन कार्यालय में पंजीयन कराते हैं व खसरा क्रमांक-300 जो कि मेरे पिता बिन्दूराम तिवारी के नाम का है जिसका पॉवर ऑफ अंटार्नी शिकायतकर्ता के पास है ।
इस पर लोगों को पजेशन / कब्जा देते हैं तथा खसरा नं.- 298/2/1 व 299 / 2 जो कि पीड़ित के बड़े भाई प्रमोद तिवारी के नाम पर है जो कि मेडिसिन नशे का आदि है। वह उसके द्वारा अवैध रूप से पंजीयन कराकर भू-माफियाओं के साथ मिलकर उक्त भूमि का क्रय – विक्रय कर रहे हैं। जिससे आये दिन मारपीट व लड़ाई झगड़ों की स्थिति बनी रहती हैं कमाल की बात तो यह है कि सोगाहपुर थाने से 500 मीटर दूर यह जमीन स्थित है। परन्तु पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सहयोग नहीं दिया जाता है।
उपरोक्त जीमन की कीमत लगभग 40 से 50 लाख रूपये है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में उल्लेखित किया है कि
यह जमीन पूर्व में शिकायतकर्ता के भाई प्रमोद तिवारी ने शिक्षक आत्माराम शुक्ला को विक्रय की गई थी।
इसी प्रकार के बहुत से मामले प्रमोद व सहयोगी भू माफिया पर चल रहे हैं।

पीड़ित ने गृह मंत्री से मांग की गई है कि इन भूमाफियाओं से निजात दिलाते हुए ।
उसे उसकी खसरे की भूमि पर कब्जा दिलया जावे एवं उनके द्वारा शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई है। जिसके चलते उक्त भू माफिया अमरदीप मिश्रा वा उसके सहयोगी सुमित तिवारी पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए ।एवम भूमि की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्यवाही करें।

शिकायतकर्ता कोअप्रिय घटना का अंदेशा

शिकायतकर्ता सुरेंद्र तिवारी द्वारा बताया गया है कि यदि समय रहते इन भू माफियाओं के ऊपर कार्यवाही नहीं की गई तो उसकी जान को खतरा है। एवं उसे अंदेशा है कि वर्णित भू माफिया के द्वारा कोई भी अप्रिय घटना शिकायतकर्ता के साथ की जा सकती है।
इनका कहना
1. अभी मैंने पूरे जिले में सर्वे कराया है जहां-जहां अवैध प्लाटिंग हो रही है उसकिया लिस्ट बनी है। आपके बताए अनुसार मैं मामले को दिखाकर अपने लिस्ट में नाम नोट करती हूं।

वंदना वैद्य कलेक्टर शहडोल (म. प्र.) ।

2. आपके माध्यम से पता चला है । मामले को हम दिखा लेते हैं। जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

प्रगति वर्मा (एसडीएम) सोहागपुर शहडोल । 

3. हमने पहले ही सर्वे करके वरिष्ठ अधिकारियों को मौका मुआयना करा दिया है । आप जो प्रकरण बता रहे हैं वह मुझे ज्ञात है । अवैध प्लाटिंग की लिस्ट बनी हुई है। हंड्रेड परसेंट इनका नाम दर्ज है।

(पटवारी) प्रेम कुमार मिश्रा शहडोल ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.