S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल : स्वतंत्रता का दिन शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने व नए क्षितिज की ओर बढ़ने को करता है प्रेरित : वंदना वैद्य

0 131

स्वतंत्रता का दिन शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने व नए क्षितिज की ओर बढ़ने को करता है प्रेरित : वंदना वैद्य

शहडोल (संजय गर्ग) ।  कलेक्टर वंदना वैद्य ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। कलेक्टर ने आजादी के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले क्रांतिकारियों, देशभक्तों और वीर शहीदों को नमन किया है।

कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी के लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।

कलेक्टर ने अपने सन्देश में कहा है कि- “सम्पूर्ण विश्व प्रत्येक क्षेत्र में भारत को आशा एवं संभावनाओं की नजर से देख रहा है। “वसुधैव-कुटुम्बकम् ” का उद्घोष सारी दुनिया में हो रहा है। स्वतंत्रता का दिन शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और नए क्षितिज की ओर बढ़ने को प्रेरित करता है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.