S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : जिला पंचायत सदस्य राजेश बैगा व शीतल टेकाम समेत कईयो ने थामा कांग्रेस का दामन

0 314

जिला पंचायत सदस्य राजेश बैगा व शीतल टेकाम समेत कईयो ने थामा कांग्रेस का दामन 

शहडोल (संजय गर्ग) ।  प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष, जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व एवं महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के मार्गदर्शन मे,सोहागपुर जनपद अध्यक्ष हीरावती कोल, जिला पंचायत सदस्य राजेश बैगा, ज•य•स• प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल टेकाम, गोंडवाना स्टुडेंट यूनियन ललन सिंह गोंड ने काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कमलनाथ ने सभी सदस्यों को काँग्रेस परिवार मे स्वागत करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
हीरावती कोल, राजेश बैगा, शीतल टेकाम, ललन सिंह गोंड ने काँग्रेस की सदस्यता लेते हुए वचन दिया कि सदैव काँग्रेस पार्टी की विचारधारा का सम्मान करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के निर्देशों का पालन करेंगे व पार्टी हित मे सदैव तत्पर रहेंगे।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर,काँग्रेस जिला प्रभारी विजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, हनुमान खंडेलवाल, बलमीत सिंह खनूजा, सुजीत सिंह, सिराज खान, कमलेश शर्मा,राजीव शर्मा, अभिषेक द्विवेदी,संध्या सिंह,आदेश शुक्ला, आशीष तिवारी, सौरभ तिवारी, सुनील खरे गुड्डू, विक्रम सिंह, उमा धुर्वे, सुष्मिता सिंह, नेहा खान, इबरार खान उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.