पार्षद दिवाकर के धर्म पिता पुष्पेंद्र शुक्ला पंचतत्व मे विलीन
जयसिंहनगर।। शुक्ला स्टेशनरी के संचालक की ईलाज के दौरान हुई मौत काफ़ी दिनों से चल रही बीमारी के कारण पुष्पेंद्र शुक्ला कुदरा टोला जयसिंहनगर ने ली अंतिम सांस अपने पीछे छोड़ गए तीन बेटी और एक बेटा
शुक्ला जी का जन्म 15/05/1966 को हुआ था और 19/08/2025 को 59 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चले हैं
किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में बयान करना आसान नहीं है। यह एक ऐसा घाव है जो बाहर से दिखाई नहीं देता, लेकिन अंदर से व्यक्ति को तोड़ देता है। अक्सर लोग ऐसे बर्ताव करते हैं, जैसे उन्हें किसी के जाने पर ज्यादा अहसास नहीं हुआ है, लेकिन हम लाख कोशिश करें, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी का एहसास हर पल दिल में रहता है।
किसी प्रिय व्यक्ति का हमारी जिंदगी से जाना बेहद दुखदायी होता है। चाहे वो कोई भी हो, उनके साथ बिताए हुए पल और उनकी दी गई खुशियां कभी भुलाए नहीं जा सकते।
लेकिन जब अपने प्रिय कोई इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं तो उनकी कमी जिंदगी भर रहती है। यह एक दुःख की घड़ी होती है जिसमें परिवार और खुद पर धीरज रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में ईश्वर से कामना है कि शोक संतप्त परिवार को ईश्वर इस ब्रज घात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
