S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका...

शहडोल: ओबीसी वर्ग को मिलेगा विधि सम्मत लाभ , आरक्षण के लंबित प्रकरणों के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 

0 276

ओबीसी वर्ग को मिलेगा विधि सम्मत लाभ , आरक्षण के लंबित प्रकरणों के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 

शहडोल (संजय गर्ग)। जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस द्वारा ओबीसी आरक्षण के लंबित प्रकरणों के संबंध मे महामहिम राज्यपाल को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। 

 ज्ञापन पत्र में यह है मुख्य बिंदु

  • . दिनांक 08 मार्च 2019 को राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया गया।
  • इस अध्यादेश को एक छात्रा द्वारा न्यायालय में चुनौती दी गई। परिणामस्वरूप उच्च न्यायालय द्वारा केवल सीमित अंतरिम आदेश दिया गया।
  •  तत्पश्चात 14 अगस्त 2019 को विधानसभा में संशोधन अधिनियम पारित कर अधिसूचित किया गया। आज तक इस अधिनियम पर न तो उच्च न्यायालय और न ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कोई स्थगन आदेश पारित किया गया है। अतः यह कानून राज्य में शिक्षा एवं रोजगार दोनों क्षेत्रों में प्रभावी है।
  • वर्तमान में लगभग 70 याचिकाएँ सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं। इनमें से अधिकांश याचिकाएँ ओबीसी वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दायर की गई हैं।
  • . परंतु राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना स्वयं कानून के विपरीत है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है।

इस हेतु कांग्रेस ने ज्ञापन सौंप कर मांग है की राज्य सरकार तत्काल उक्त अधिसूचना को वापस ले। यदि ऐसा किया जाता है तो 90% समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी और ओबीसी वर्ग को उसका विधिसम्मत लाभ मिल सकेगा।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

 इनकी रही उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष राजीव शर्मा,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारि, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह,पार्षद हीरालाल प्रजापति,वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीनिवास शर्मा,नईम अहमद,पूर्व पार्षद प्रीतम दास सोनी, ओबीसी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू,गोविंद साहू,प्रमोद जैन, पुष्पराज सिंह,आशीष द्विवेदी,विमल सिंह, चिंटू विश्वकर्मा, दीनदयाल सिंह, ललन सिंह, अमन तिवारी,हर्ष गौतम,महेंद्र यादव,दीपांशु गुप्ता, साकिर फारुकी,ओम साहू, अनुज यादव,पवन तिवारी आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.