S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका...

शहडोल : 20 सदस्यी भाजपा जिला पदाधिकारीयो कि जिला कार्यकारिणी की हुई ,  घोषणा

0 293

20 सदस्यी भाजपा जिला पदाधिकारीयो कि जिला कार्यकारिणी की हुई  घोषणा 

शहडोल ।   भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी मंगलवार की देर शाम हुई घोषित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक   हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन व सहमति से शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष  अमिता चपरा  द्वारा शहडोल भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी घोषणा की गई है। वही कार्यकारिणी घोषित होने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष  अमिता चपरा  के घर पहुंच कर मुलाकात की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को भेंट कर मिठाई खिलाकर नए दायित्व की बधाई दी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि बुधवार को ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस अवसर पर सभी नव नियुक्त जिला पदाधिकारी को भाजपा जिला अध्यक्ष  अमिता चपरा, जयसिंहनगर विधायक  मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक  जयसिंह मरावी द्वारा जिला उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, राकेश सोनी, भूपेंद्र मिश्रा, दौलत मनमानी, संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता,  सुनैना सिंह,जिला महामंत्री अमित मिश्रा, पुष्पेंद्र पटेल जिला मंत्री रवींद्र वर्मा,  शीला तिवारी  कृष्ण गुप्ता,  गीता सिंह,  कविता सिंह मार्को, नीरज गुप्ता, सौरभ गोले, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता बंटी, सह कोषाध्यक्ष अमित बजाज कार्यालय मंत्री अंकुश शर्मा ,सह कार्यालय मंत्री श्रवण पटेल इन सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी को पुष्प कुछ भेंट कर कमल पट्टिका पहनकर सभी को नए दायित्व की बधाई दी गई। इस अवसर पर मंच का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी ने किया एवं स्वागत सम्मान कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं भाजपा कार्यकर्ता का आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश पांडे जी किया। स्वागत वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ,पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण कार्यक्रम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष  अमिता चपरा ने नव नियुक्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  व मध्य प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय  हेमंत खंडेलवाल  व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर  को नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा जिसकी तैयारी के लिए जिले की टोली का गठन भी किया गया है आप सभी दायित्व वान कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.