S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका...

शहडोल : जिले में खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा समितियों में पारदर्शी वितरण की व्यवस्था की जाए : कांग्रेस ,

0 145

 

जिले में खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा समितियों में पारदर्शी वितरण की व्यवस्था की जाए : कांग्रेस ,

शहडोल (संजय गर्ग)। जिला काँग्रेस कमेटी  के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस द्वारा, जिले के किसानो को खाद की समस्या को ध्यान में रखते हुए   कलेक्टर  को ज्ञापन सौंपा गया।

उक्त ज्ञापन में कि बताया गया कि  जिले के किसान भाई अत्यंत परेशान हैं। वर्तमान समय में खेती का कार्य तेजी से चल रहा है, किंतु बाजार एवं सहकारी समितियों में खाद की भारी कमी बनी हुई है। समय पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों के फसलों की वृद्धि रुक रही है तथा उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

 किसान भाई खाद लेने समितियों पर घंटों पंक्तियों में खड़े रहते हैं, फिर भी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पाती। कई बार खुले बाजार में ऊँचे दाम पर खाद बेचने की कालाबाजारी की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो रही है।

उक्त विषय को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि जिले में खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा समितियों में पारदर्शी वितरण की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रत्येक किसान को समय पर खाद मिल सके, जिससे क्षेत्र के किसान परेशान न हो।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

ज्ञापन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीनिवास शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद संजय पटेल,शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम नरेश तिवारी,सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, ओबीसी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, मनोज गुप्ता,हरिशंकर तिवारी,शोएब अंसारी, कपिल कुशवाहा, राजू सिंह बघेल, सुशील जसवानी, पुष्पराज सिंह दीपक , नईम अहमद ,  हर्ष मिश्रा, महफूज खान, दल प्रताप सिंह, अतुल तिवारी, गोविंद साहू, राकेश द्विवेदी,रमेश जायसवाल, विमल कोर्चे, अश्रुत मिर्जा,संजय चौरसिया, दिलीप द्विवेदी,विमल सिंह,दीपक सिंह, हर्ष गौतम,शुभम सोधिया,अमन तिवारी,महेंद्र यादव,ओम साहू,शिवांशु साहू,कृष्ण सिंह,हर्षित सिंह, त्रिभुवन त्रिपाठी,लालमन जयसवाल,मुबारक अहमद,आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.