गोहपारू/ शहडोल : 90 दिन का प्रभार 2 साल से जमा पंचायत में अंगद , खून के आंसू रो रही शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं
90 दिन का प्रभार 2 साल से जमा पंचायत में अंगद , खून के आंसू रो रही शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं
गोहपारू/ शहडोल। अतिरिक्त प्रभार नहीं वरदान भ्रष्टाचार का वरदान योजनाओं में पलीता लगाने का जो कि वर्तमान में पंचायत सचिव अंगद सिंह को मिला हुआ है।
जहां पंचायत के अंतर्गत शासन द्वारा ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओ के लाभ से वंचित किया जा रहा है। सचिव कि निरंकुशता के चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
2 साल से एक ही पंचायत में जमे हैं पांव
ग्रामीण ने बताया कि लगातार जनपद गोहपारू अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा में विगत 2वर्षों से शासन के समस्त योजनाएं सचिव के लापरवाह कार्य प्रणाली के चलते निष्क्रिय पड़ी हुई है। सूत्रों के अनुसार सचिव अंगद सिंह जिनकी मूल पद स्थापना ग्राम पंचायत पटोरी है। लेकिन शासकीय कार्यों में रुकावट ना आए जिसे देखते हुए शासन ने इन्हें 90 दिन के लिए ग्राम पंचायत सेमरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
इसके बाद धीरे-धीरे 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं अभी भी कथित सचिव ग्राम पंचायत सेमरा में वित्तीय अनियमिताओं समते शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रहा हैं।
अधूरे पड़े बैगा परिवारों के आवास
दरअसल ग्राम पंचायत सेमरा अंतर्गत ग्राम लामर में जन – मन योजना से सीक्रेट बैग परिवारों के आवास सचिव की उदासीन रवैये के चलते आज दिनांक तक अधूरे पड़े हैं।
जिसमें मोहन बैगा, फगुना बैगा , संतोष बैगा, संजय बैगा, सूरज व बबलू बैगा के आवास आधे अधूरे निर्मित हुए हैं।
जो कि कहीं ना कहीं शासन व प्रशासन की ऐसे जनकल्याणकारी योजनाओं पर सचिव द्वारा पलीता लगाने का कार्य जारी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि 90 दिन के प्रभार में 2 साल से ग्राम पंचायत में जमें अंगद आखिर किसके कृपा पात्र हैं।
वही इस पूरे मामले में ग्रामीणों में सचिव कार्य प्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए। प्रशासन से न्याय की मांग की है।
इनका कहना
इस संबंध में जब जनपद सीईओ से संपर्क करना चाहा तो कई बार फोन लगाने के बावजूद भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
सुधीर दिनकर ( मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जनपद गोहपारू जिला शहडोल
=========================
2. इस प्रकार संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच (6261846334) व सचिव के 8839370891 इस नंबर पर इस नंबर 9993305246,9644494833 लगातार फोन लगाया गया लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
अंगद सिंह (सचिव) ग्राम पंचायत सेमरा जनपद गोहपारू जिला शहडोल
