S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल / गोहपारू: जनपद पंचायत गोहपारू में ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

0 186

 

जनपद पंचायत गोहपारू में ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ 

शहडोल (संजय गर्ग)। जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण जनपद पंचायत गोहपारू के सभी 5 सेक्टर एवं 12 प्रशिक्षण केंद्रों पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ  सौम्या आनंद के मार्गदर्शन तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आनंद राय सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

आदि कर्मयोगी अभियान के ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत गोहपारू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर कुमार दिनकर ने बताया कि यह आयोजित प्रशिक्षण जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित हो रहा है। इसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर पदस्थ फील्ड फंक्शनरीज एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को योजनाओं, कार्यप्रणाली और कौशल की समुचित जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को विभिन्न मॉड्यूल्स तथा ग्राम विकास योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि वे प्रभावी कार्ययोजनाएँ तैयार कर सकें। इसी क्रम में 25 से 29 सितंबर तक विलेज विजन प्लान तैयार किया जाएगा, जिसे आगामी 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में अनुमोदित कराया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  काजोल सिंह ने सभी विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारी शत-प्रतिशत प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश देते हुए क्लस्टर स्तरीय ट्रेनर एवं ग्राम स्तरीय प्रतिभागियों के अनुपस्थित पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश देते हुए उक्त प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए बताया की भारत सरकार का उक्त अभियान को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांव को समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सुशासन का आदर्श बनाना है। योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति और परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। जिससे हम  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के संकल्प को पूरा किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.