S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल / जयसिंहनगर :सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 195

सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शहडोल / जयसिंहनगर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े अंतर्गत होने वाले विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में चतुर्थ दिवस सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता विषय पर व्याख्यान/संवाद कार्यक्रम का आयोजन पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने की मुख्य वक्ता के रूप में समाजशास्त्र की प्राध्यापक डॉक्टर प्रमिला वास्केल उपस्थित रहीं। मंच का संचालन कर रहे अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर यदुवीर मिश्रा ने उक्त विषय पर सभी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए समाज में पनप रही विभिन्न प्रकार की सामाजिक कुरीतियों को मनुष्य के मस्तिष्क की उपज कहा। अगली श्रृंखला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रमिला वास्केल ने प्राचीन समय से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की सामाजिक कुरीति समाज में बनी पूर्व व्यवस्था एवं परंपरा से उपजती है जिसका समय- समय पर संशोधन होना अनिवार्य है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने सदन का ध्यान आकर्षित कराते हुए समाज की विविध कुरीतियों जैसे अस्पृश्यता, लिंग-भेद, जातिवाद एवं पर्दा प्रथा आदि के उपज की मूल जड़ अशिक्षा तथा अपनी प्राचीन संस्कृति के प्रति अज्ञानता एवं भ्रम को बताया । प्राचार्य ने वर्तमान में पनप रही तीन बड़ी सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, लिंग- भेद एवं भ्रूण हत्या पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य ने सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं को समझाइश देते हुए कहा कि आपकी शिक्षा तभी सार्थक मानी जाएगी जब आप इन सभी कुरीतियों से ऊपर उठकर जागरूक एवं सभ्य समाज बनाने में सफल होंगे
एवं जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। कार्यक्रम में आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर मुनव्वर अली ने किया ।कार्यकम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं सहित सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी सम्मिलित हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.