S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : बुल्ला के राज में खुल्ला भ्रष्टाचार आजादी के नाम पर पंचायत के पैसे की बर्बादी

0 1,500

बुल्ला के राज में खुल्ला भ्रष्टाचार आजादी के नाम पर पंचायत के पैसे की बर्बादी 


शहडोल (संजय गर्ग)। पंचायती एवं ग्रामीण विकास विभाग आए दिन भ्रष्टाचार के नए कारनामों के लिए जाना जाता है। जहां पंचायत में बिल डालो पैसा निकालो की योजना पर काम चलता है। शासन द्वारा पंचायत में विकास कार्यों के लिए जो राशि आवंटित की जाती है उसे पर पंचायत के सचिव ,व सरपंच द्वारा उक्त राशि का बंदर बांट कर अपनी जेब गर्म की जा रही है।
ऐसा ही मामला सोहागपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगांवा में सामने आया। जहां पर बुल्ला नामक सचिव के राज में खुल्ला भ्रष्टाचार जारी है। जिसमें 15 अगस्त 2025 के पंचायत में आयोजन हेतु 14 अगस्त 2025 को 19 हजार 871 रुपए की शासकीय की राशि में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है।
सवाल यह है कि आजादी के उत्सव के नाम पर शासकीय राशि की बर्बादी कैसे की जा रही है।

चार आइटम में बना दिया 19 हजार का बिल 

कथित ग्राम पंचायत मझगांवा में 15 अगस्त मनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा 14 अगस्त 2025 को मीठा , बूंदी, नमकीन ,और बिस्किट के नाम पर लगभग ₹20 हजार के आसपास का बिल बना दिया गया सवाल यह चार खाने के आइटम इतने महंगे हो सकते हैं।
तो आप कहेंगे नहीं लेकिन यदि इसे भ्रष्टाचारियों के नजर से देखेंगे तो भ्रष्टाचार करने के लिए यही चीज आपको महंगे दर पर दिखाई देगी। जैसा की पंचायत सचिव बुल्ला को दिखी।

किसने खाई 75 किलो बूंदी , 500 के दर से 8 किलो मीठे की किसने उड़ाई दावत 

आंख बंद करके भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से बिलों में ऐसी रकम भरी जाती है। जिसमें आम आदमी की सूझ – बूझ की परख धारी की धरी रह जाती है। कथित ग्राम पंचायत में 15 अगस्त आयोजन के नाम पर 75 किलो बूंदी 165 के दर से 12 हजार 375 में खरीदी जाती है , वही 4 हजार रुपए में 500 के दर से 8 किलो मीठे की दावत किसके द्वारा उड़ाई जाती है। यह इस पूरे बिल में संदेहास्पद है। इतना ही नहीं 8 किलो नमकीन भी खरीदी जाती है जिसे 300 के दर से बिल में ₹2400 का दर्शाया गया है।
जबकि अच्छे से अच्छे ब्रांडेड कंपनी की नमकीन प्रयाय     खरीदते हैं तो वह आपको 75 से 80 के बीच में उपलब्ध  है। बावजूद इसके खुली नमकीन का 300 रुपए की दर से खरीद जना अपने आप में एक सवाल  है । क्या इन सामग्रियों की इतनी भारी मात्रा में पंचायत में खपत हुई या नहीं। या फिर सिर्फ सचिव बुल्ला के द्वारा अपनी जेब गर्म करने के लिए इस प्रकार के बिल बनाए गए हैं।

दीमक की तरह खोखला करते पंचायत को

इतना ही नहीं ग्राम पंचायत मझगांवा में यदि वर्तमान सचिव बुल्ला पटेल के कार्यकाल में कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाए तो। व्यापक पैमाने में वित्तीय अनियमिताएं परलिक्षित होगी। सूत्रों की माने तो पूर्व में भी सचिव के ऊपर गांव में हुई चोरियों में भी उनकी संदिग्ध भूमिका का अंदेशा जताया जा रहा है।

विभागीय जांच से नाप सकते हैं सचिव

 विकास मिष्ठान कैटर्स के नाम पर भारी दरों में हजारों रुपए का बिल जो बनाया गया है यदि उसकी विभागीय जांच कराई जाए तो निश्चित रूप से शासकीय राशि के दुरुपयोग में सचिव के ऊपर कार्यवाही हो सकती है।

इनका कहना

जैसा आपने बताया है यदि आपके पास बिल की फोटो हो तो मुझे व्हाट्सएप कर दीजिए मैं पूरे मामले की जांच  करवाता हूं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

दीपक मांडवी ( मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल ।

=============================

इस संबंध में जब ग्राम पंचायत सचिव से उनका पक्ष जानने के लिए फोन लगाया गया तो उनका फोन बंद आया 8817775456

बुल्ला पटेल (सचिव) ग्राम पंचायत मझगांवा जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.