S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

अनूपपुर :पीआरटी महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया

0 70

पीआरटी महाविद्यालय  में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया 

अनूपपुर। पीआरटी महाविद्यालय अनूपपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इसके पश्चात् नवप्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि एनएसएस सेवा, सहयोग और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है तथा युवाओं को समाजहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंजना साहू सहित कमला सिंह, स्वेता सिन्हा, श्रेया पाल, आकांक्षा द्विवेदी, श्रद्धा गर्ग एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में महाविद्यालय परिवार ने एनएसएस की भावना को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.