S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर सियासी घमासान , मां दुर्गा के सामने सार्वजनिक रूप से मांगे माफी : अजय

0 599

, मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर सियासी घमासान , मां दुर्गा के सामने सार्वजनिक रूप से मांगे माफी : अजय 

 

शहडोल (संजय गर्ग)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
उक्त वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर सिंपी अग्रवाल ने वार्ता को संबोधित किया। वार्ता का मुख्य बिंदु प्रदेश की मोहन सरकार में नगरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान से संबंधित था । जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाजपा के मंत्री विजयवर्गीय के द्वारा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भाई बहन के रिश्ते को लेकर अभद्र बयान देने का आरोप लगाया है। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर जब पूरा देश मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं वही मां जो नारी शक्ति का प्रतीक है। जहां भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का घोर पाप मंत्री विजयवर्गीय ने किया है। यह केवल बयान ही नहीं अपितु  देश की हर महिलाओं का अपमान है इस पवित्र समय में भाई बहनों की पवित्र रिश्ता की मर्यादा को तार-तार करना भारतीय संस्कृति की नींव पर गहरा प्रहार है जो भाजपा सरकार आए दिन करते आ रही है। जिसकी प्रदेश कांग्रेस कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है।

महिलाओं के गरिमा के खिलाफ बयान
वही वार्ता में कांग्रेस नेता कुलदीप निगम के द्वारा केंद्र नेतृत्व पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इन मंत्रियों के इस प्रकार के अनर्गल बयान बाजी से सरकार की चाल चरित्र और चेहरा सामने आया है। यह महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। साथ ही समाज की गरिमा को भी ठेस पहुंचती है।
श्री निगम ने कहा कि हर भाई बहन अपनी मर्यादा जानता है मंत्री जी को महिलाओं को संस्कार सीखने की जरूरत नहीं है उनका बयान मध्य प्रदेश के अस्मिता और नवरात्रि के पवित्रता पर हमला है।

प्रदेश सरकार में महिला अपराधों का बढ़ता ग्राफ
वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार पर महिला अपराधों के बढ़ते ग्राफ का आंकड़ा पत्रकारों से साझा किया जिसमें बताया गया कि बलात्कार के मामले में साल 2020 में प्रदेश में 6134 बलात्कार की घटनाएं दर्ज थी। जो 2024 तक बढ़कर 7294 हो गई यानी 19% की वृद्धि मुख्यमंत्री ने स्वयं विधानसभा में स्वीकार किया कि प्रत्येक दिन लगभग 20 बलात्कार के मामले हो रहे हैं। वार्ता में कांग्रेस के द्वारा साझा किए गए डाटा के अनुसार महिलाओं के ऊपर रोजाना हो रहा है अपराध प्रतिदिन 20 बलात्कार के साथ-साथ महिलाओं के अपहरण की घटनाएं हो रही है यह प्रतिदिन का आंकड़ा है ।
SC/ST महिलाओं पर अत्याचारः 2022-2024 के दौरान 7,418 आदिवासी (ST) और अनुसूचित जाति (SC) महिलाएँ बलात्कार की शिकार हुई। इस अवधि में 338 सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) के मामले दर्ज हुए। प्रतिदिन औसतन 41 अपराध SC/ST महिलाओं के खिलाफ हो रहे हैं, जिनमें 7 बलात्कार के मामले शामिल हैं।*साथ ही पिछले पाँच वर्षों में अनुसूचित जाति के बलात्कार मामलों में केवल 23% अभियुक्तों को सजा हुई, जबकि 77% बरी हो गए। अनुसूचित जनजाति में सजा दर 22%, पिछड़े वर्ग में 21% और सामान्य वर्ग में मात्र 18% है। वहीं जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच 21,175 महिलाएँ और नाबालिग बालिकाएँ लापता हुईं। इस अवधि में 10,840 बलात्कार के मामले दर्ज हुए, जिनमें 4,805 महिलाएँ और 6,035 नाबालिग थीं।

महिला सुरक्षा पर खड़े सवाल ???
वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आरोप लगाया गया है कि भाजपा के नेताओं की जुबान लगातार बिगड़ती जा रही है कभी महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी तो कभी बेटियों के चरित्र पर सवाल यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है प्रदेश में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं अपहरण छेड़छाड़ की घटनाएं रोज हो रही है जब सुरक्षा की बात आती है तो बीजेपी सरकार खामोश रहती लेकिन मंच से महिलाओं का अपमान करने में उनके मंत्री आगे रहते हैं। ऐसे में महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।
इनकी रही उपस्थिति
वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम , प्रदेश प्रवक्ता सिंपी अग्रवाल , जनपद अध्यक्ष बुढार उमा धुर्वे , जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पियूष शुक्ला , जयकरण  सिंह , पूर्व पार्षद प्रभात पांडे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.