S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : मंगलवार को महाअष्टमी के अवसर पर माँ विराटेश्वरी के दरबार में महाआरती का होगा भव्य आयोजन

0 112

 

मंगलवार को महाअष्टमी के अवसर पर माँ विराटेश्वरी के दरबार में महाआरती का होगा भव्य आयोजन

शहडोल। नगर के हृदय स्थल स्थित श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महाष्टमी महाआरती का भव्य आयोजन होने जा रहा है श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार विनय केवट ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया है कि शारदीय नवरात्रि के नौदिनी महापर्व के पावन अवसर पर नवरात्रि महाष्टमी के दिन माँ भगवती की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी श्री आशीष राज तिवारी व श्री जयंतराज तिवारी ने बताया है कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रथम दिन से ही जगत जननी मां भगवती की भव्य पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी व भक्तों द्वारा जल चढ़ाकर एवं प्रसाद का भोग लगाकर पूर्ण श्रद्धा भाव भक्ति के साथ माता की आराधना की जा रही है उन्होंने बताया कि नौदिनी महापर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ विराटेश्वरी जी की महाअष्टमी की महाआरती का भव्य आयोजन दिनांक 30/9/ 2025 दिन मंगलवार को किया जाएगा एवं 1अक्टूबर दिन बुधवार को महानवमी के अवसर पर विशेष श्रृंगार मां भगवती का किया जाएगा व 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को हवन पूजन एवं कन्या भोजन के पश्चात मां विराटेश्वरी के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन होगा तो वहीं 3 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मां विराटेश्वरी के दरबार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन ढोल नगाड़े की थाप पर काली खप्पर नृत्य के साथ भव्य जवारा विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जाएगा मां भगवती के जवारे नगर का भ्रमण करते हुए स्थानीय मोहन राम तालाब में विसर्जित किए जाएंगे इस अवसर पर आप सभी माता रानी के भक्तगणों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मां भगवती के दरबार में पहुंचकर महाअष्टमी आरती, नवमी विशेष श्रृंगार ,विशाल भंडारा, जवारा विसर्जन यात्रा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं अपने जीवन को धन्य बनाएं।
वही बताया गया कि इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री दुर्गा माता सेवा समिति के द्वारा समिति की ओर से मंदिर आने वाले भक्तों के लिए सभी व्यवस्था निशुल्क है , जूता चप्पल एस्टेंड ,मोटर साइकिल स्टैंड ,नारियल तोड़ने ,पानी ,लाइट , प्रसाद वितरण ,भक्तो के कथा पूजन के बाद साफ सफाई ,अष्टमी को महा आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया किया जाएगा
श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार मंदिर के पुजारी जयंतराज तिवारी, आशीषराज तिवारी, अंकितराज तिवारी, गीतेशराज तिवारी, मनीषराज तिवारी ,विकास तिवारी, एवं श्री दुर्गा माता सेवा समिति के संरक्षक  नारायण पांडे,  मोहन श्रीवास्तव  अशोक मिश्रा ,बाटे भैया ,अध्यक्ष  पुरुषोत्तम दास गुप्ता ,अनिल सैनी भालू ,विनोद नामदेव,विनय केवट , राजेश त्रिपाठी नंदकिशोर बहरानी ,राम चन्द चेलानी,अजय श्रीवास्तव ,मृगेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, रवि शंकर गौतम, राहुल श्रीवास, आलोक खटोर ,सोमू गुप्ता, शुभम अग्निहोत्री, पंकज मौर्या, शिवम दुबे ,शुभम दुबे, विद्याचरण उपाध्याय, , रामकिशोर केवट, रवि केवट ,जतिन मंगलानी, गौतम राज , लवली, रंजन गुप्ता, आकाश चौधरी अज्जू विश्वकर्मा के सेवादार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी सेवाएं निरंतर माता के दरबार में दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.