S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : अपनी ही सरकार मे भाजपा के विधायक और सांसद की सुनवाई नहीं तो आम जनता की रक्षा कैसे करेगी प्रदेश की सरकार : अजय अवस्थी

0 296

अपनी ही सरकार मे भाजपा के विधायक और सांसद की सुनवाई नहीं तो आम जनता की रक्षा कैसे करेगी प्रदेश की सरकार : अजय अवस्थी

शहडोल (संजय गर्ग)। जिला काँग्रेस कमेटी  के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा है कि, जिले के केशवाही मे माँ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई घटना का उग्र रूप ले लेना मात्र पुलिस विभाग की विफलता का नतीजा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहडोल जिला सदैव समाजिक सौहार्दपूर्ण रहा है,लेकिन केशवाही की घटना मे पुलिस विभाग द्वारा उचित समय पर सही निर्णय न लेने के कारण इस घटना ने इतना बड़ा रूप ले लिया। जब रात कि घटना के बाद लोगों ने अगले बंद और विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया तब भी पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने किसी भी तरह का सार्थक प्रयास नहीं किया,यदि पुलिस विभाग द्वारा सही समय पर उचित कार्रवाई करते हुए दोनो पक्षों को बैठा कर बातचीत की जाती तो यह घटना क्रम इतना बड़ा रूप नहीं लेता और आपसी सौहार्द न बिगड़ता। अजय अवस्थी ने कहा कि, पुलिस की इस नाकामी से कुछ लोगों को अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने का मौका मिला,उक्त घटना को जो पुलिस विभाग की सूझबूझ से सुलझाई जा सकती थी उसे प्रायोजित ढंग से हिंदू संगठन के नाम पर भाजपा द्वारा जुलूस के माध्यम से राजनैतिक व साम्प्रदायिक रूप दे दिया गया।इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्र व प्रदेश मे भाजपा की सरकार है, जिले में सांसद और विधायक भाजपा के हैं और जुलूस मे इनके विधायक खुद ही मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं जो की हास्यास्पद और संदेहास्पद नजर आता है।अगर भाजपा के विधायक व सांसद इस घटना से इतने ही व्यथित हैं तो इनके द्वारा तुरंत टी आई या एस पी के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं कराई गई?

 अवस्थी ने कहा यदि अपनी ही सरकार मे भाजपा के विधायक और सांसद की सुनवाई नहीं है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आम जनता के हितों की रक्षा ये सरकार कैसे करेगी। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.