शहडोल : भ्रष्टाचार से संबंधित समाचार प्रकाशित कि तो लेटरपैड मे कर दि पत्रकार की झूठी शिकायत , मामला कंचनपुर ग्राम पंचायत का , कलेक्टर से की गई कार्यवाही की मांग
भ्रष्टाचार से संबंधित समाचार प्रकाशित कि तो लेटरपैड मे कर दि पत्रकार की झूठी शिकायत , मामला कंचनपुर ग्राम पंचायत का , कलेक्टर से की गई कार्यवाही की मांग
शहडोल (संजय गर्ग) । संभाग में सदैव पत्रकारों के हित में कार्य करने वाला संगठन मध्यप्रदेश मीडिया संघ जिला शहडोल ने प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे के निर्देशन में, प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी के निर्देशन में संभागीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला एवं उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश मीडिया संघ के जिला अध्यक्ष सीपी जायसवाल ने मीडिया संघ के पदाधिकारियों एवं दर्जनों पत्रकारों के साथ एकजुट होकर जिले के कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह को शिकायत पत्र देकर सोहागपुर जनपद के ग्राम कंचनपुर के सचिव रजिया बेगम एवं उसके पति शेख मुश्लिम के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए मांग किया है। जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर एक बार फिर विवादों में है। कंचनपुर पंचायत सचिव पर लैटरपैड के दुरुपयोग और पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायत का आरोप है पत्रकार मोले यादव ने कलेक्टर से दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है, मोले यादव ने शिकायत पत्र में बताया कि सरपंच एवं सचिव लैटरपैड का दुरुपयोग कर पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायतें की है। म.प्र. मीडिया संघ शहडोल ने पत्रकार के समर्थन में आवाज उठाई है। महिला सचिव की जगह सचिव पति कर रहे हैं पंचायत के सारे काम, नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है एवं भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार को बदनाम करने की साजिश किया जा रहा है, पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाना लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर हमला है, प्रशासनिक लापरवाही से पंचायत में बढ़ रही अनियमितताएँ, पंचायत सचिव रजिया बेगम और उसके पति शेख मुस्लिम पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे पंचायत के लैटरपैड का दुरुपयोग कर पत्रकार मोले यादव के खिलाफ झूठी शिकायतें किये है। म.प्र. मीडिया संघ शहडोल से जुड़े पत्रकार मोले यादव ने कलेक्टर शहडोल को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि सचिव रजिया बेगम और उनके पति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। आवेदन में कहा गया है कि सचिव रजिया बेगम पिछले दो से तीन सालों से ग्राम पंचायत में पदस्थ हैं, लेकिन वे कार्यस्थल पर बहुत कम आती हैं। उनके स्थान पर उनके पति पंचायत के सभी कार्यों का संचालन करते हैं, जो कि नियमों के विपरीत है। सचिव के द्वारा कभी भी अपने कार्यस्थल पर कार्य की दृष्टि से जाना नहीं होता है, उनके स्थान पर उनके पति शेख मुस्लिम के द्वारा ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण कार्य का निष्पादन किया जाता है, जो कि वैधानिक नहीं है। जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत कंचनपुर द्वारा आम जनता और शासन-प्रशासन को गुमराह करते हुए पत्रकार मोले यादव को बदनाम करने की नियत से उनके विरूद्ध कई बार जमीन से सम्बन्धित शिकायतें की जाती हैं, जो कि झूठी एवं निराधार है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा पत्रकार मोले यादव को कहा जाता है कि आप पत्रकारिता की धौंस दिखाकर आम जनमानस एवं ग्राम पंचायत को डराते, धमकाते हो, जो कि झूठी एवं मनगढन्त है।
कई बार समाचार पत्र में पत्रकार के द्वारा सामाजिक सरोकार रखने वाली खबरों का प्रकाशन किया जाता है और सम्बन्धित सरपंच सचिव यह नहीं चाहते कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत में किये गये भ्रष्टाचार अनियमितता को कोई भी पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से सार्वजनिक करे। ग्राम पंचायत कंचनपुर में सचिव के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के विरूद्ध बोलने पर पत्रकार के विरूद्ध झूठी शिकायतें की जा रही है और उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत संचानालय के द्वारा महिला सशक्ति करण को लेकर आदेश जारी हुआ है, कि शासकीय महिला कर्मचारी जिस विभाग में पदस्थ है वो स्वंय शासकीय कार्य करेगे, इसके बावजूद भी जिले के ज.प. सोहागपुर ग्राम पंचायत कंचनपुर में नियम का पालन नही हो रहा है। ज्ञापन सौंपते समय मध्यप्रदेश मीडिया संघ के संरक्षक अन्नपूर्णा तिवारी, संभागीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला, उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, संभागीय सचिव डाॅ. पंकज शर्मा, जिला अध्यक्ष सीपी जायसवाल, अखिलेश शर्मा, सचिव शैलेन्द्र सराफ, पंकज राव, बृजेश शर्मा, बृजकांत मिश्रा, संजय यादव, तरूण वर्मा, मोले यादव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
