S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

बुढार : शानदार बल्लेबाजी के दम पर रेलवे बिलासपुर पहुंची सेमीफाइनल में, झांसी को दी सात विकटों से मात

0 131

शानदार बल्लेबाजी के दम पर रेलवे बिलासपुर पहुंची सेमीफाइनल में, झांसी को दी सात विकटों से मात

बुढार । नगर के स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में खेली जा रही अखिल भारतीय विधायक गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल रेलवे बिलासपुर और एनसीआर झांसी के बीच खेला गया, मैच में रेलवे बिलासपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एनसीआर झांसी पर 7 विकटों से जीत दर्ज ।

टॉस के दौरान ये रहे उपस्थित

आज के मैच में टॉस के दौरान अतिथियों के तौर पर बुढार के युवा सीए मोहित विशनानी एवं अभयराज सिंह रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं टॉस की औपचारिकताएं पूरी की।

टॉस जीतकर झांसी ने चुनी बल्लेबाजी , खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर

मैच का टॉस एनसीआर झांसी ने जीता और कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया , हालांकि झांसी की शुरुआत बहुत बेहतर नहीं रही लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत झांसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 185 रनों का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया , झांसी की ओर से शानदार बल्लेबाजी हुए मयंक तिवारी ने 69 और अर्पित ने 30 रन बनाए , बिलासपुर की ओर से गेंदबाज विक्रांत ने 3 विकेट और प्रवीण ने 2 विकेट लिए।

185 रनों के स्कोर को बौना साबित किया बिलासपुर ने

186 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम ने ताबड़तोड़ तरीके से अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत की , पावर प्ले का फायदा उठाते हुए बिलासपुर की टीम ने शुरुआती 6 ओवरों में ही 75 रन बना कर झांसी के गेंदबाजों के हौंसले पस्त कर दिए ,बिलासपुर की टीम ने अपनी पूरी पारी के दौरान झांसी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और यह मैच महज 13.3 ओवरों में अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, बिलासपुर के कप्तान मोहित राउत ने आतिशी पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर 92 एवं पवन ने 28 गेंदों पर 58 रन बनाए , बिलासपुर की टीम ने यह मैच 7 विकटों से जीत लिया। बिलासपुर टीम की ओर से शानदार आलराउंड प्रदर्शन करने वाले कप्तान मोहित राउत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया , जिन्हें राकेश मिश्र एवं जुगुल मिश्रा ने पुरस्कृत किया।

ये रहे टीमों के प्रायोजक

टूर्नामेंट में आज बिलासपुर टीम के प्रायोजक अनिल अग्रवाल, भारत कचेर , जय कुमार जालूजा एवं रवि द्विवेदी रहे जबकि झांसी टीम के प्रायोजक बद्री पांडे, विजय यादव , सुजीत चतुर्वेदी एवं संजय गौतम रहे ।

मैच में अंपायरिंग आनंद त्रिपाठी और नृपेंद्र सिंह ने की , जबकि मैच का आंखों देखा हाल कलाम मोहम्मद , अजय द्विवेदी और सुधीर शर्मा ने सुनाया। मैच के स्कोरिंग का दायित्व मो. याहया एवं राहुल दुबे ने संभाला । पिच क्यूरेटिंग का जिम्मा अमृतांशु मिश्रा और साहिल ताम्रकार ने संभाला।

मैच की समाप्ति के दौरान पुरस्कार समारोह में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, राकेश पांडे, संजय पांडे , पुष्पेंद्र ताम्रकार इत्यादि उपस्थित रहे ।

ये हैं आयोजन समिति के सदस्य 

इस पूरे आयोजन समिति के प्रमुख बुढार के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश विशनानी तथा सदस्यों के रूप में अनिल सोनी , श्रीनिवास द्विवेदी, पवन नियर्सेस, अवधेश पांडे (पिंटू) , राजीव त्रिपाठी , राकेश त्रिपाठी , महेंद्र त्रिपाठी , योगेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह जुगुल किशोर मिश्रा इत्यादि प्रमुख हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.