S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील

शहडोल:कटनी के भूतपूर्व महापौर बृजेंद्र मिश्रा राजा भैया बने जिला कांग्रेस के चुनाव प्रभारी

0 536

शहडोल (संजय गर्ग) । कटनी के भूतपूर्व प्रथम महापौर बृजेंद्र मिश्रा (राजा भैया) को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार शहडोल जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पूरे एक्शन में है विगत दिनों कमलनाथ ने कमेटी की समीक्षा बैठक भी ली है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पूरा फोकस आदिवासी अंचलों पर है।
जिस को मद्देनजर रखते हुए। बृजेंद्र मिश्रा को जिले का चुनाव प्रभारी मनोनीत किया है।
बता दें कि पार्टी के अंदर बृजेंद्र मिश्रा (राजा भैया) को इसके पूर्व भी कई बड़ी जिम्मेदारियां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी जा चुकी है।
इतना ही नहीं बल्कि बृजेंद्र मिश्रा कटनी के भूतपूर्व प्रथम महापौर भी रह चुके हैं। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी के द्वारा कटनी में अच्छा प्रदर्शन किया है शायद इसी को देखते हुए इन्हें प्रदेश कमेटी के द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्होंने दी बधाइयां

इस अवसर पर विंध्य पुनर्निर्माण मंच के प्रभारी पंडित जयप्रकाश नारायण गर्ग , वीपी पाठक एडवोकेट , पूर्व समाजवादी नेता श्रीं श्याम बाबु जैसवाल, छात्र संघ के नेता डॉ विजय सर्राफ,वरिष्ठ पत्रकार संजय गर्ग,  विश्वास हलवाई, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र प्रताप सिंह, युवा नेता पीयूष गर्ग  समेत विंध्य पुनर्निर्माण मंच के समस्त पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.