S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील

शहडोल: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को विंध्य पुन निर्माण मंच की विनम्र श्रद्धांजलि 

0 124

 

 शहडोल (संजय गर्ग) । विंध्य पुनर्निर्माण मंच प्रभारी जयप्रकाश नारायण गर्ग ने प्रख्यात समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गी शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 सर्वहारा वर्ग के हितेषी थे। स्वर्गीय श्री यादव 

उन्होंने बताया की शरद यादव छात्र नेता गरीबों के हमदर्द एवं सर्वहारा वर्ग के हितेषी शुभचिंतक थे। आपातकाल के बाद जबलपुर के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से हरा कर विजय दर्ज की 

श्री गर्ग ने कहा कि इस उपचुनाव में संयुक्त प्रत्याशी के रूप में सभी विपक्षी दलों ने शरद भाई को प्रत्याशी बनाया था इस उपचुनाव के बाद ही जनता पार्टी ने लोकसभा में भारी बहुमत से सरकार का तख्तापलट हो गया था। तथा श्री मोरारजी भाई देसाई भारत के प्रधानमंत्री बने स्वर्गीय शरद यादव देश के पहले छात्र नेता थे जो सांसद निर्वाचित होकर छात्र राजनीति को नई दिशा प्रदान की।

  वह जबरदस्त धाकड़ छवि के नेता थे उक्त विचार विंध्य पुनर्निर्माण मंच के स्थानी गांधी चौक कार्यालय में आयोजित शोक सभा में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किया बैठक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की गई एवं एवं शोक संतप्त परिवार को इस वज्रघात को सहने के लिए शक्ति प्रदान हो ऐसी भी प्रार्थना की गई।

 बैठक में लोकतंत्र सेनानी एवं समाजवादी नेता श्याम बाबू जायसवाल, नरेंद्र दुबे, मंजुल मयंक अवस्थी, श्रीकांत शर्मा, प्रमोद मिश्रा, लोकतांत्रिक एपीके युवा नेता नागेंद्र नाथ सिंह, उमेश मिश्रा, रमेश विश्वकर्मा, प्रकाश नारायण पांडे, संतोष सिंह परिहार ,युवा नेता पियूष गर्ग, आशुतोष शुक्ला ,प्रेम शुक्ला शकील अहमद रजा खान, हातिम अली राहुल सेन सिंधी समाज के अध्यक्ष चंदन दास बैहरानी , प्रिंस सरदार, बल्लू बादशाह एडवोकेट विश्वनाथ पाठक एडवोकेट अनिल द्विवेदी एडवोकेट सुखदीप खरे ,श्रीनिवास पांडे , डॉ विजय राघव सराफ ,योगेंद्र चतुर्वेदी गोपाल सर्राफ आदि लोग उपस्थित थे।

 समाजसेवी नेता गदर गुप्ता के निधन पर किया शोक व्यक्त

 एक अन्य शोक प्रस्ताव में सिंहपुर के आज समाजवादी नेता स्वर्गीय गजाधर गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया गया गजाधर गुप्ता अपने जीवन काल में आदिवासियों एवं ग्रामीण जनों की भलाई के लिए कार्य करते रहे उनके सॉन्ग संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गई एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 समाजवादी आंदोलनों की योद्धा थे शरद

शोक सभा में श्रद्धांजलि देते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ विजय राघव सर आपने कहा कि शरद यादव ने आपातकाल के पूर्व लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चलाए गए । देशव्यापी छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया तथा आपातकाल के 

दौरान उन्हें दौरान 19 महीने जेल में बंद रहना पड़ा लोकतंत्र सेनानी श्री श्याम बाबू जायसवाल ने श्री शरद यादव को समाजवादी आंदोलन का योद्धा निरूपित करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया उनके अगवाई में हमारे जैसे सैकड़ों युवाओं ने आंदोलन में भाग लेते हुए निशा में गिरफ्तारी दी उनके निधन से समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.