S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: होली के हुड़दंग में शराब पीकर पहले की गाली गलौज, बल्ला उर्फ गोपाल केवट दे रहा जान से मारने की धमकी

0 428

 

शहडोल (संजय गर्ग) ।  मामला जिले के ग्राम गोरतारा तहसील सोहागपुर का है जहां पर मंगल केवट पिता तुलाई राम केवट के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बल्ला केवट उर्फ गोपाल केवट, बिट्टू उर्फ समीर केवट, और अंकित केवट के द्वारा प्रार्थी मंगल केवट की दुकान का सामान तोड़फोड़ किए जाने एवं घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट संबंधित व्यक्तियों द्वारा की गई।

यह है मामला
मंगल केवट, आयु 42 वर्ष, पिता तुलईराम केवट, निवासी-ग्राम गोरतरा, थाना सोहागपुर, तहसील सोहागपुर, तथा मुर्गी विक्रय करने की दुकान है। दुकान एवं घर लगा हुआ है तथा सामने के हिस्से में मैने दुकान की है एवं दुकान के पीछे हिस्से में मैं व मेरा परिवार निवास करता है।
यह कि आरोपीगण द्वारा मेरे दुकान के सामने दिनांक 08 मार्च को साउण्ड सिस्टम लगाकर नाच – गाना कर रहे थे।
आरोपीगण के साथ-साथ अन्य अज्ञात लोग भी थे, जो गाली-गलौज एवं शराब पिये हुए थे। गाली-गलौज करने के कारण मेरे द्वारा मना किया गया, कि यहां पर गाली-गलौज न करें, जिससे उनके द्वारा काफी आक्रोश दिखाया गया।
गाली-गलौज करने से मना किये जाने के कारण कल दिनांक 09 मार्च को दोपहर 12-1 बजे के बीच में आरोपीगण के साथ-साथ कुछ अन्य लोग भी थे, जो काफी शराब पिये हुए थे। मेरे दुकान में आये और मेरे द्वारा गाली-गलौज करने से मना किये जाने के कारण मेरे दुकान का सामान तोड़-फोड़ करने लगे। मेरे साथ मारपीट किये,

घर में घुस कर महिलाओं से कर रहे थे अश्लीलता

इसके पश्चात् दुकान से लगा हुआ मकान है, जिस कारण से मेरे परिवार द्वारा बीच-बचाव किये जाने पर सभी आरोपीगण मेरे घर के अंदर घुस गये और मेरी बिटिया संजना केवट उर्फ संजू जो लगभग 17-18 साल की है, उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसका बाल पकड़ कर मारपीट किये, जिससे उसको कई जगह चोटें आई तथा उसके कपड़े फट गये, किन्तु इसके पश्चात् भी सभी आरोपीगण द्वारा मेरी बहन के साथ मारपीट करते हुए अभद्र व्यवहार कर रहे थे।

अश्लीलता कर दे रहा जान से मारने की धमकी

उक्त घटना को देखते हुए । प्रार्थी के भाई द्वारा बीच-बचाव किया, जिस पर भाई रवि केवट के साथ मारपीट करने लगे तथा उसके कपड़े फाड़ दिये, जिससे उसको कई जगह चोटें आई हैं। साथ ही मेरी पत्नी सावित्री केवट के द्वारा बीच – बचाव किये जाने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किये तथा सभी आरोपीगण द्वारा मेरी पत्नी की साड़ी खींचने लगे। यह देखकर मोहल्ले के लोग द्वारा बीच बचाव किया गया, तब वे लोग वहां से भागे हैं।
यह कि इसके पश्चात् कल रात में तथा आज सुबह पुनः प्रार्थी मंगल केवट के घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे।
तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे तथा मेरी पत्नी एवं मेरे परिवार को घर से उठा लेने की धमकी दी जा रही है। साथ ही कल जो झगड़े के समय बीच-बचाव किये थे, उन्हें भी धमकी दी जा रही है, जिससे प्रार्थी अत्यधिक भयभीत है। आरोपीगण द्वारा कभी भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.