S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: जिले में मुख्यमंत्री मत्स्य समृद्धि योजना के तहत झींगा पालन का होगा नवाचार

0 167

 

शहडोल (संजय गर्ग) । कलेक्टर वंदना वैद्य के पहल पर शहडोल जिले में किसानों को समृद्ध एवं मत्स्योद्योग को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री मत्स्य समृद्धि योजना के तहत झींगा पालन करने हेतु नवाचार किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज मत्स्य कार्यालय शहडोल में मुख्यमंत्री मत्स्य समृद्धि योजना के तहत ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन एवं बीच संचयन हेतु लगभग 300000 झींगा का बीज संचयन हेतु 25 किसानों को लगभग 20 हेक्टेयर में प्रदाय किया गया।

योजनाओं को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ करें पूरा

इस दौरान कलेक्टर ने सहायक संचालक मत्स्य को निर्देशित किया कि मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में शहडोल जिले का मध्यप्रदेश में विशेष पहचान बन सकती है। मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग गरीब तबके के मछुआरों के कल्याण के लिए योजनाओं को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले के तालाबों में विद्यमान मत्स्य संपदा के मछुआरों के हित में झींगा उत्पादन की संभावनाओं और उन्नत प्रजातियों के माध्यम से मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाए। निजी क्षेत्र में मत्स्य बीज उत्पादन के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है।

जलाशयों को चिन्हित करे श्रंखला निर्माण

इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलाशयों में उपलब्ध मत्स्य संपदा के व्यवसायिक उपयोग पर पहला अधिकार आप मछुआरों का है। जलाशयों को चिन्हित कर श्रंखला निर्मित करने का कार्य किया जाए। मछली पालन सीधे-सीधे गरीबों के रोजगार से जुड़ा कार्य है। एक रोडमैप बनाकर कार्यों को अंजाम दिया जाए। मत्स्य क्रेडिट कार्ड वितरण कर शहडोल मध्यप्रदेश में विशेष स्थान बना सकता है। मत्स्य पालकों के एफपीओ गठित कर कार्यों को गति दी जाए। कलेक्टर ने कहा कि झींगा पालन एक अच्छा व्यवसाय है जिसमें से 6 माह में प्रोडक्शन शुरू हो जाता है, आप सभी प्रोडक्शन कर बिक्री करें तथा अच्छा लाभ अर्जित करें। उन्होंने कहा कि 6 माह बाद आप इतना लाभ अर्जित कर ली कि झींगा पालन हेतु आप स्वयं ही बीज खरीद कर लाभ अर्जित कर सकें

40 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा 

इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य ने कलेक्टर को जानकारी दी कि 13 मार्च को जिले के 40 किसानों का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र कल्याणपुर शहडोल में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा एवं डिंडोरी से आए हुए डॉ. सत्येंद्र कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. मृगेंद्र सिंह एवं डॉक्टर प्रजापति ने भी बीज डालने की पूर्व की सावधानियां बताएं।

इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह परिहार, सहायक मसूद अहमद एवं प्रदीप श्रीवास्तव एवं मत्स्य निरीक्षक डॉ. असद अली भी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.