S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील

शहडोल : तंबाकू नियंत्रण कानून के संबंध में एक दिवसीय खंड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन , तंबाकू मुक्त बनाने की दिलाई गई शपथ चलाया हस्ताक्षर अभियान

0 126

तंबाकू नियंत्रण कानून के संबंध में एक दिवसीय खंड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 तंबाकू मुक्त बनाने की दिलाई गई शपथ चलाया हस्ताक्षर अभियान

शहडोल (संजय गर्ग) । कलेक्टर के निर्देश में एवं (सी एम एच ओ) डॉक्टर आर एस पांडे के मार्गदशन में डॉ सुनील स्थापक सी.बी. एम.ओ. सोहगपुर (सिंहपुर) की उपस्थिति में एम.पी.वी.एच.ए. के द्वारा इंटरनेशन यूनियन अगेंस्ट ट्यूबरक्यूलोसिसी एंड लंग्स डिजिंज के सहयोग से सोहागपुर ब्लॉक जिला शहडोल में तंबाकू नियंत्रण कानून का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय खंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर के सभागृह में किया गया एवं विश्व टी. बी. दिवस मनाया गया l

 कार्यशाला में एम. पी. वी.एच. ए. के संभागीय समन्वयक रोहित पालीवाल के द्वारा तंबाकू नियंत्रण कानून की जानकारी दी गई l 

जिसमे मुख्य रुप से धारा 4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना निषेध है l

 उल्लघंन करने पर 200 रुपए तक का जुर्माना हो सकता है l इसी प्रकार से धारा 5,6 एवं धारा 7 के बारे में जानकारी दी गई l धारा 6 (अ) के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के अवयस्क व्यक्ति को/के द्वारा तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है l 

धारा 6(ब) के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की दूरी में तंबाकू उत्पादों का विक्रय प्रतिबंधित हैl कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत श्रीवास्तव के द्वारा जिले में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई l नोडल अधिकारी ने बताया कि विश्व में प्रतिवर्ष करीब 60 लाख और भारत में 12 से 13 लाख मृत्यु तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण होती है l

 धूम्रपान न करने वालो की तुलना में धूम्रपान करने वालों में टी.बी. होने की खतरा 3 गुणा अधिक होता है एवम् मृत्य दर 3 से 4 गुणा अधिक होती है l 

धूम्रपान करने वाले जितना अधिक बीड़ी सिगरेट पीते है उन्हे टी. बी. होने की संभावना उतनी ही अधिक होती है l

 जन समुदाय से अपील की गई की तंबाकू का सेवन ना करे यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है l 

कार्यक्रम के अंत में सी बी एम ओ के द्वारा सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त बनाने और जिले को टी.बी. मुक्त और तम्बाकू मुक्त बनाने की शपथ दिलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया l सी बी एम ओ के द्वारा सभी को निर्देशित करते हुए बताया कि सभी विभाग अपने अपने स्तर अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन करे l

  कार्यशाला में डॉ. अंशुमान सोनारे, रामेंद्र सोनी फूड सेफ्टी ऑफिसर, डी सी शुक्ला प्राचार्य, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपास्थित थे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.