S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन...

शहडोल : सीएम के ब्यौहारी दौरे पर जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उग्र विरोध प्रदर्शन , आखिर क्यों??सत्ता पक्ष की ओर प्रशासन का इतना झुकाव

0 321

सीएम के ब्यौहारी दौरे पर जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उग्र विरोध प्रदर्शन

आखिर क्यों??सत्ता पक्ष की ओर प्रशासन का इतना झुकाव

ब्यौहारी/ शहडोल (संजय गर्ग) ।

जिला कांग्रेस शहडोल के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के आवाहनजिला प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा “राजा भैया” की सहमती से ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी द्वारा ब्योहारी प्रवास पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया।
शिवराज के आने की भनक लगते ही सक्रिय हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दो दिवस पूर्व ही विरोध की तैयारी शुरू कर दी जिसकी भनक लगते ही प्रशासन अलर्ट पर आ गया एवं खबर है।
आनन फानन में कांग्रेसियों के उपर पुलिस कार्यवाही भी कि गई।
जिसे कांग्रेस ने शिवराज का डर बताया और प्रशासन का सत्ता पक्ष की ओर इतना झुकाव निष्पक्ष सुशासन पर खतरा बताया। समुचे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी के अध्यक्ष विनोद ताम्रकार ने सैकड़ों की तादाद में एकत्रित आमजनता के बीच सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं ने शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पुलिस पर जमकर हल्ला बोल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों से झड़प भी देखने को मिली ।
कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन में ब्योहारी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समास्याओं को लेकर जमकर घेरा और सगुन मैरीज पैलेस से बिजली आफिस तक पैदल मार्च कर गिरफ्तारी दी गई। आज हर तरफ प्रदेश में व्याप्त कुशासन से मुक्ति के लिए बिलख रही जनता उखाड़ फेंकना चाहती है।

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम, जिला युवा कांग्रेस समीम खान , सनी खान सोनू चौबे ,अभिषेक शुक्ला ,शहडोल से उपस्थित रहे।
व जनपद पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिमोहन तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर पांडेय , संगठन महामंत्री हरिशंकर कोरी, पूर्व विधायक रामपाल सिंह , वार्ड क्रमांक 10 पार्षद गीता कोल , जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, जिला महासचिव सतेन्द्र त्रिपाठी ,पिंटू युथ कांग्रेस अध्यक्ष रावेन्द्र बैस, जिला महामंत्री विक्रम सिंह बघेल ,आईटीसेल कांग्रेस अध्यक्ष आयुष ताम्रकार ,पुष्पेंद्र परौहा ,मोहम्मद अब्बास खान, रामलखन सिंह, अजय शुक्ला नागेंद्र वर्मा नारेन्द्र पांडे लल्लू अरविंद पाण्डेय , कमलेश कुमार मुकेश तिवारी, अंकित गुप्ता बल्ली, पप्पू साकेत ,संजय बरगाही , हरि सिंह बरगाही, सुभाष त्रिपाठी, प्रकाश सोनी अखिलेश सोनी, राजेश तिवारी, टिहकी सुंदर लाल गुप्ता, दशरथ सिंह कुशराम, इंद्रभान सिंह, भीमचंद राजकुमार, उपेंद्र सिंह ,अर्जुन सिंह कमलेश सोनी, मोहम्मद इसरार बसंत साहु ,लालमनी सिंह ,तेजभान सिंह कुलभूषण पटेल, रामचरण कोरी, कमला कोरी, विक्रम कोल ,एसके पांडेय ,यस त्रिपाठी ,सूर्यभान उर्मालिया, जयलाल कोल, श्यामबाई कोल विजय बहादुर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.