S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

शहडोल : भारतीय युवा कांग्रेस के मंच के जरिए युवाओं की आवाज को मिलेगा राजनीतिक मंच , जिले में हुई यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की शुरुआत

0 176

भारतीय युवा कांग्रेस के मंच के जरिए युवाओं की आवाज को मिलेगा राजनीतिक मंच

जिले में हुई यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की शुरुआत
शहडोल (संजय गर्ग) । 13 अप्रैल को नगर के सिटी स्टार होटल में जिला युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के तत्वाधान में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम द्वारा बताया गया कि जिले में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की शुरुआत की की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यंग के इंडिया बोल कार्यक्रम की शुरुआत करने का उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज को एक राजनीतिक मंच प्रदान करना है अधिकांश युवा अपनी आवाज को रखना चाहते हैं लेकिन सरकार और प्रशासन के दबाव में वह अपनी आवाज प्रकट नहीं कर सकते।
जिसके चलते यंग इंडिया के बोल भारतीय युवा कांग्रेस का एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके जरिए युवाओं की आवाज को एक बड़ा मंच दिया जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा युवाओं को राजनीति में अधिक अवसर प्रदान करने की बात करते हैं और यंग इंडिया के बोल का मंच युवाओं का मंच है।
जिससे वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अभिव्यक्ति आवश्यक है।

यंग इंडिया के बोल के तहत होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्रेया खंडेलवाल द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के तहत समस्त जिलों में भाषण व वाद संवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी।
जिसमें देश भर से निश्चित समय में ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाते हैं आवेदन के बाद यंग इंडिया के बोल के प्रदेश प्रभारी द्वारा राज्य से आए आवेदनों की छंटनी कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाती है।
जिसमें प्रतिभागियों की पाककला विचारधारा और राजनीतिक समाज आदि का मूल्यांकन किया जाता है चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन राज्य की राजधानी में आयोजित की जाती और भाषा वाह वाद संवाद क्रिएटिव स्पीच में प्रतिभागियों का चयन किया जाता है।
प्रतियोगिता का भाषा माध्यम हिंदी अंग्रेजी व सभी प्रदेश व स्थानीय भाषाओं में होता है जो प्रतिभागी स्वयं चयन करता है।

स्कोर के आधार पर होता है चयन
उक्त प्रतियोगिता में विजेता का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर होता है ।
जिसके जज पैनल में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ,वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता आदि का समूह होता है जिनके स्कोर के आधार पर विजेता का चयन होता है।
जिसके पश्चात चयनित युवाओं को भारतीय युवक कांग्रेस में प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाता है यह नियुक्ति जिला स्तर व राज्य स्तर पर होती है।
यह रहे उपस्थित
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनुपम गौतम, कार्यक्रम की जिला प्रभारी श्रेया खंडेलवाल, ऐश्वर्या ( मध्य प्रदेश प्रभारी इंडिया के बोल), राजेश सोंधिया ,सौरभ सिंह सचिव, अतुल तिवारी, सबी खान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.