S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

जयसिंहनगर : आधीक्षीका एवं बीईओ की मिलीभगत से छात्रावास में फैली अनियमितताएं , गुणवत्ता युक्त भोजन ना मिलने से भूख से बिलख रही छात्राएं

0 476

आधीक्षीका एवं बीईओ की मिलीभगत से छात्रावास में फैली अनियमितताएं

गुणवत्ता युक्त भोजन ना मिलने से भूख से बिलख रही छात्राएं

जयसिंहनगर (राकेश गुप्ता) । मामला जिले के जयसिंह नगर के आदिवासी कन्या इंग्लिश मीडियम छात्रावास का है । जहां पर छात्रावास अधीक्षिका के बेरुखी रवैया से एवं जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से छात्रावास में व्यापक पैमाने में अनियमितताएं हैं।

अधीक्षिका करती कर्मचारियों से दुर्व्यवहार 

विगत कई महीनो से छात्रावास की अधीक्षिका एवं वहा पर कार्यरत कर्मचारियों के आपसी द्वंद के कारण नन्हे नौनिहाली का भविष्य चौपट होता नजर आ रहा है। आपको बता दे की वर्तमान में पदस्थ अधीक्षिका एवं छात्रावास में कार्यरत कर्मचारियों में आपसी मतभेद व्याप्त है। छात्रावास में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया की अधीक्षिका हम कर्मचारियों से महिला होने का रशूख दिखा कर बदसलूकी करती हैं।
जिससे हम खुले मन से छात्रावास का समय से कार्य नही कर पा रहे है।
जिसका सीधा असर छात्रावास में अध्यनरत बच्चों पर पड़ रहा है।

नहीं मिल रहा भरपेट भोजन

वही बच्चों के परिजनों ने भी छात्रावास में पदस्थ अधीक्षिका पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की बच्चों को न तो समय से नाश्ता न ही भर पेट भोजन मिलता है ।
एवम जो भोजन दिया जाता है
उसमे कीड़े कंकड़ पत्थर काफी मात्रा में मिलते हैं वही भोजन के दौरान बच्चो से ही कार्य कराया जाता है।

गंदगी में बसर करने को मजबूर बच्चे

वही गंदे पड़े चादरों में बच्चों को सोने को मजबूर होना पड़ता है।
जिससे कई बार बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। मगर शायद छात्रावास में जांच करने जाते आला अधिकारियों को वहां की गंदगी नहीं दिखती और अधीक्षिका के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जाता है जिससे डरकर बच्चे गंदगी में बसर करने को मजबूर है।

कार्यवाही करने से बचती (बी .ई. ओ)

अभिभावकों द्वारा जब छात्रावास में फैली अव्यवस्थाओ को लेकर वरिष्ठ अधिकारियो से गुहार लगाते है तो बीईओ जयसिंहनगर नीलम सिंह के द्वारा कार्यवाही के एवज में निर्दोष कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्यवाही कर अपने जिम्मेदारी से बच निकलती हैं ।
जबकि ऐसे शिकायतो में निष्पक्ष जांच कर दोषी अधीक्षिका को अन्यत्र स्थांतरण कर देना चाहिए था।
लेकिन उन्होंने ने ऐसा नहीं किया ।

बीईओ पर लगा संरक्षण का आरोप 

अभिभावकों ने नीलम सिंह (बीइओ) को अधीक्षिका को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जिले के कलेक्टर से छात्रावास में व्याप्त भ्रष्टाचार एवम अव्यवस्थाओ को लेकर शिकायत सौपा है।
देखना होगा की अब जिले की कलेक्टर उक्त शिकायत पर क्या कार्यवाही करती हैं।

इनका कहना 

अभी हम बस में बैठे हैं कुछ सुनाई नहीं दे रहा है हम आपको फोन लगाते हैं। 

नीलम सिंह (बी.ई.ओ.) जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.