S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

ब्यौहारी: सत्ता के नशे में चूर प्रभारी मंत्री पटेल ने दिखाए अपने तेवर , कब होगी सुनवाई आखिर कब – तक भटकेगा पीड़ित भाई

0 784

सत्ता के नशे में चूर प्रभारी मंत्री पटेल ने दिखाए अपने तेवर

कब होगी सुनवाई आखिर कब – तक भटकेगा पीड़ित भाई

ब्यौहारी/ शहडोल (संजय गर्ग) । मामला ब्यौहारी जनपद समीप वार्ड नंबर 9 में स्थित विवादित पेट्रोल पंप की भूमिका है। जहां पर आए दिन पीड़ित राकेश मिश्रा ( बबलू) अपने समस्या के निदान के लिए कहीं पुलिस तो कहीं जनप्रतिनिधियों के आगे पीछे भागता फिर रहा है।
मगर आलम यह है कि इतने वर्षों से चला आ रहा पुश्तैनी विवादित भूमि जिस पर आज पेट्रोल पंप कोर्ट में स्टे लगने के बावजूद भी एनओसी जारी कर संचालित किया जा रहा।
एवं एनओसी में उल्लेखित सर्त क्रमांक 2 का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर पीड़ित ने
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ब्यौहारी आने के पूर्व, तैयारियों का जायजा लेने आए प्रभारी मंत्री पटेल
के समक्ष फरियादी ने अपनी समस्या मंत्री को बताई जिसे लेकर मंत्री का भेरू का बर्ताव सामने देखने को मिला फरियादी की समस्या का निदान करने के बजाय प्रभारी मंत्री पटेल ने उन्हें डांट फटकार कर किनारे कर दिया।
फरियादी ने बताया कि वह एनओसी जारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही चाहता है लेकिन यह सब सुनने के बजाय उल्टा उसे ही पुलिस हिरासत में ले लेती है।

मंत्री का ऐसा बर्ताव उचित या अनुचित
कहते हैं कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज को उठाने के लिए बने होते हैं लेकिन सालों से न्याय के लिए भटक रहे फरियादी को न्याय दिलाना तो दूर फरियादी की बात को सुनना भी मंत्री पटेल ने जरूरी नहीं समझा । उल्टा उसे डांट फटकार कर किनारे कर दिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
इस पूरे प्रकरण में बड़ा सवाल यह उठता है कि प्रभारी मंत्री पटेल का इस प्रकार का बर्ताव कितना उचित है और कितना अनुचित।
शायद जिन जनप्रतिनिधियों को जनता अपने मतों के आधार पर चुनती वह वोट पाते ही अपने आपको जनता का मसीहा समझने लगते हैं।
जबकि एक जनप्रतिनिधि जनता की भलाई के लिए होता है।
पर शायद मंत्री जी इस बात से कुछ ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते।
वह कहते हैं ना की सत्ता का नशा सबसे बड़ा नशा होता है।
शायद इस पर ही प्रभारी मंत्री अमल कर रहे हैं तभी तो उन्हें गरीब फरियादी फरियाद उन्होंने सुनना जरूरी नहीं समझा।
वैसे भी जब से प्रदेश में कमल खिला है तब से मंत्री तो क्या एक वार्ड का पार्षद भी अपने आप को कलेक्टर से कम नहीं समझता । आप सोच सकते हैं कि जब एक वार्ड पार्षद का यह हाल है तो यह तो प्रभारी मंत्री है।
बरहाल मुद्दा यह है कि क्या वर्षों से चले आ रहे विवादित भूमि का निराकरण प्रशासन करेगी या नहीं या फिर इसी प्रकार जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन के दबाव में आकर फरियादी दम तोड़ देगा।

इनका कहना
मैं किसी के समस्याओं को सुना नहीं करता सब की समस्या सुनता हूं और यही कहता हूं कि अधिकारियों को निर्देश दिया जाए और कार्यवाही कराई जाए मेरे यहां से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता सब आते हैं सब की समस्या सुनी जाती और निदान किया जाता है।

रामखेलावन पटेल प्रभारी मंत्री ( शहडोल ) । मध्यप्रदेश शासन

Leave A Reply

Your email address will not be published.