शहडोल : नगर के जयस्तंभ में स्थित श्री राम हॉस्पिटल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग की लपटों पर पाया काबू , स्थानीय प्रशासन राह मौजूद
*नगर के जयस्तंभ में स्थित श्री राम हॉस्पिटल में लगी आग,
मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग की लपटों पर पाया काबू
स्थानीय प्रशासन राह मौजूद
शहडोल (संजय गर्ग) । जिला मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित श्री राम हॉस्पिटल में आज दोपहर अचानक आग लग गई।
मिली जानकारी के मुताबिक आग लगे क्या कारण जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिसके बाद देखते देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज सिंह की अन्य जगहों तक लफडे पहुंचने लगी और जिसके बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
जिसके बाद तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी गई जिसके पश्चात तत्काल ही दोनों विभागों के दल मौके पर पहुंचे एवं दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और टीम ने कुछ ही देर की मशक्कत के बाद भड़की आग पर काबू पा लिया।
जिससे बड़ी घटना टल गई।
घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पूरी एहतियात के साथ तूने दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।
बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पाली से उमरिया जाने वाले मार्ग को पूरी तरीके से बंद करा दिया गया।
जिसके बाद वाहनों की लंबी कतार मार्ग पर देखने को मिली।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एडीजीपी डीसी सागर शहडोल जोन एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रत्येक थाना प्रभारी कोतवाली योगेंद्र सिंह परिहार व अनिल पटेल थाना प्रभारी सोहागपुर अपने पुलिस बल के साथ वहां तैनात रहे।
रहत की बात यह रही कि पूरे मामले में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
