S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल : एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ बिक्री करने एवं सेल्स सर्विस फाइनेंस में बेहतर परफॉर्मेंस देने पर मनोज टीवीएस को उत्कृष्ट पुरस्कार से किया गया सम्मानित

0 355

 एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ बिक्री करने एवं सेल्स सर्विस फाइनेंस में बेहतर परफॉर्मेंस देने पर मनोज टीवीएस को उत्कृष्ट पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

शहडोल (संजय गर्ग) । टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय मेंन डीलर मनोज टीवीएस को एक बार फिर सेल्स,सर्विस एव फाईनेंस में बेहतर परफॉर्मेंस करने पर कंपनी ने उत्कृष्ट पुरुस्कार से सम्मानित किया है।
मनोज टीवीएस को पूरे मध्यप्रदेश में सेल्स सर्विस व फाईनेंस में बेहतर प्राफारमेंस के लिए यह पुरुस्कार इंदौर में कंपनी द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के मेन डीलरो के कांफ्रेंस में प्रदान किया गया है। मनोज टीवीएस ने सर्वाधिक बिक्री एवं उत्कृष्ट सर्विस पर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए राज्यस्तरीय कांफ्रेंस में मनोज टीवीएस शहडोल ने अपनी उत्कृष्टता बनाए रखी है।
मनोज टीवीएस के डायरेक्टर राजेश गुप्ता,मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि टीवीएस मोटर कंपनी के द्वारा इंदौर में आयोजित मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के मेन डीलरो के कांफ्रेंस में रिकॉर्ड दुपहिया वाहन बिक्री करने व बेहतर सर्विस देने पर पुरस्कार प्रदान किया है।यह पुरस्कार कंपनी के सेल्स हेड यूबी पांडेय ने एरिया मैनेजर सेल्स विष्णुकांत सिंह,जोनल सेल्स हेड अंकित टंडन,टीएम सेल्स रोहित मिश्रा,टीवीएस क्रेडिट के आरएम देवेश तिवारी,एरिया मैनेजर टीवीएस क्रेडिट राजेश तिवारी के उपस्थिति में मनोज टीवीएस शोरूम को प्रदान किया गया।इस अवसर पर एरिया सर्विस मैनेजर मोहन सिंह,टीएम सर्विस श्रेयस जी,नेटवर्क मैनेजर अनुकूल श्रीवास्तव,टीएम टीवीएस क्रेडिट सुरेंद्र केवट सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी व मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के मेन डीलरो की उपस्थिति रही।
स्मरणीय हो कि इसके पहले भी मनोज टीवीएस शोरूम ने सेल्स,सर्विस एवं कंपनी के अन्य एक्टिविटी में शामिल होकर अनेको पुरस्कार प्राप्त कर चुके। मनोज टीवीएस ने टीम भावना से कार्य कर कंपनी के हर कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है। इसी का परिणाम है कि कंपनी की सभी स्पर्धा में मनोज टीवीएस का नाम पुरस्कार वाली सूची में रहता है।
मनोज टीवीएस के डायरेक्टर राजेश गुप्ता,मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि कंपनी के द्वारा बेहतर सेल्स,सर्विस व फाइनेंस में प्राफारमेंस करने पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुस्कार मिला है।पुरुस्कार मिलने पर उन्होंने शोरूम के समस्त स्टाफ व ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने के बाद प्रोत्साहन मिलने से काम में और निखार आता है।मनोज टीवीएस के सब डीलरो के साथ शोरूम के सेल्स,सर्विस,फाइनेंस,स्पेयर पार्टस टीम के द्वारा बेहतर काम करने के परिणाम स्वरूप ही मनोज टीवीएस को फिर से सेल्स सर्विस प्राफारमेंस के लिए अवार्ड मिला है। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों ग्राहकों परिजनों व मीडिया बंधुओं के परस्पर सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.