जयसिंहनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती
जयसिंह नगर (राकेश गुप्ता ) ।आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर में आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
बता दे कि आदि गुरु शंकराचार्य ने अपने जीवन काल में वेदों के प्रचार प्रसार के लिए चारों दिशाओं में मठों की स्थापना की थी।
बता दें कि शंकराचार्य सनातन धर्म के अनुयाई थे।
इन्हीं के प्रयासों से सनातन धर्म को द्वारा स्थापित किया गया।
इस अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य को याद कर उनके बताए हुए मार्ग से प्रेरणा लेकर लोगो द्वारा जीवन को नई दिशा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक रितिक दास मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे पवन तिवारी रिंकी दुबे ,शैलेंद्र शर्मा ,आशीष शर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला ,रघुवीर मिश्रा एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राएं सभी उपस्थित रहे।
