S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल : मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई सोहागपुर ने पटवारी के साथ हुई मारपीट के मामले में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ,   पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही संतोषजनक कार्यवाही

0 1,427

मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई सोहागपुर ने पटवारी के साथ हुई मारपीट के मामले में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन , 

 पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही संतोषजनक कार्यवाही

शहडोल (संजय गर्ग) । मामला सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम कोटमा का है जहां पर 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शासकीय कार्य की उपस्थिति में कोटमा के ग्रामीण रामू ढीमर, रामचरण ढीमर,राम भरोसे ढीमर, एवं लवकुश जायसवाल द्वारा दीपक पटेल पटवारी पo ह o कोटमा – 73 के साथ पुलिस की उपस्थिति में गाली गलौज एवं मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।

जिसके बाद उसी दिन पटवारी द्वारा एफआईआर थाने में दर्ज कराई जाती है।

और पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया जाता है।

इस पूरे प्रकरण में 25 अगस्त को मध्य प्रदेश पटवारी संघ तहसील इकाई सोहागपुर द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

उक्त ज्ञापन में बताया गया कि अपराध पंजीबद्ध करने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध कोई भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है और आने वाले समय में आरोपियों द्वारा अपनी घटना को अंजाम दिया जा सकता है जिसके चलते तहसील सोहागपुर के समस्त पटवारी डरे वह सहमे हुए हैं।

एवं इस कारण से सोहागपुर तहसील के समस्त पटवारी अपना बस्ता जमा कर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल में जा रहे हैं।

और जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

अब देखना यह होगा कि चारों आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.