S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

खैरहा :मनीषा सिंह ने जैतपुर अन्तर्गत मंडल खैरहा के ग्राम पंचायत बेम्हौरी से धनपुरी सड़क निर्माण के लागत राशि 11.62 करोड़ रूपए के कार्य का किया भूमिपूजन।

0 202

मनीषा सिंह ने जैतपुर अन्तर्गत मंडल खैरहा के ग्राम पंचायत बेम्हौरी से धनपुरी सड़क निर्माण के लागत राशि 11.62 करोड़ रूपए के कार्य का किया भूमिपूजन

शहडोल (संजय गर्ग) । काफी लंबे समय से ग्रामीण रोड की मांग कर रहे थे जिसपर जैतपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक मनीषा सिंह ने विभाग के अधिकारियों को पत्र भी लिखा पर कार्यवाही नहीं हुई तो विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जनता की समस्या बताई और आम ग्रामीण जनों की समस्या का समाधान हुआ और कल जैतपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक मनीषा सिंह ने जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मंडल खैरहा के ग्राम पंचायत बेम्हौरी से धनपुरी सड़क निर्माण लागत राशि 11.62 करोड़ रूपए के कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक मनीषा सिंह ने भूमि पूजन किया। बता दे की खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह ने आम ग्रामीण जनों की समस्या को जैतपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक मनीषा सिंह के पास बार-बार रखा और बताया कि ग्राम पंचायत बेम्हौरी ,धमनी कला एवं ग्राम पंचायत खैरहा में सड़क की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है जिससे आम ग्रामीण जन बेहद परेशान हैं सड़क का निर्माण अच्छे से होना चाहिए और विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग कर करोड़ की सड़क निर्माण की सौगात ग्रामीण जनों को दी।वहीं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मंडल खैरहा के राजेंद्र कॉलोनी से धमनी तक सड़क निर्माण लागत राशि 1.80 करोड़ रूपए एवम राजेंद्र गेट से खैरहा तक सड़क लागत राशि 4.45 करोड के कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक मनीषा सिंह ने भूमि पूजन किया। 

 इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री दीपक शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय सिंह , राघवेंद्र तिवारी, खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह,खैरहा मंडल महामंत्री विपिन उपाध्याय खैरहा मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता तथा काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के 

 पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत के गणमान्य जन एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.