S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का कल शहडोल दौरा , माँ कंकाली माँ सिंह वाहिनी के करेंगे दर्शन , जिले के ग्राम अंतरा एवं जैतपुर के ग्राम भाटिया में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

0 491

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का कल शहडोल दौरा 

माँ कंकाली माँ सिंह वाहिनी के करेंगे दर्शन

 जिले के ग्राम अंतरा एवं जैतपुर के ग्राम भाटिया में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

शहडोल (संजय गर्ग) ।  भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया है कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री लाडली बहनों के भाई भांजे भांजियों के मामा प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान जी का 16 अक्टूबर दिन सोमवार को जिले मे एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।  चौहान सोमवार की दोपहर 12.25 लगभग बजे जबलपुर से विमान से प्रस्थान कर शहडोल जिले के पचगाँव हेलीपैड पहुंचेंगे। नवदिनी महापर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के ग्राम अंतरा स्थित बहु प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कंकाली देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे एवं दोपहर 1:00 आम सभा को संबोधित करेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभा को संबोधित करने के पश्चात दोपहर 3:00 बजे पचगांव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा के ग्राम भाटिया पहुंचेंगे एवं बहु प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां सिंह वाहिनी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे दर्शन के उपरांत चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे।
एवं शाम 4:20 मिनट में जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  कमल प्रताप सिंह जी ने बताया है कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी के शहडोल दौरे को लेकर पूर्व से ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है भाजपा जिला अध्यक्ष  कमल प्रताप सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारी जेस्ट श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से कार्यक्रम सभा स्थल पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.