S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

बुढार: प्रभारी प्राचार्य कर रहा आराम , चौपट होते विद्यालय के काम , लचर व्यवस्था से अंधकार में डूबा विद्यार्थियों का भविष्य मामला हाई स्कूल गिरवा का

0 523

प्रभारी प्राचार्य कर रहा आराम , चौपट होते विद्यालय के काम ,

लचर व्यवस्था से अंधकार में डूबा विद्यार्थियों का भविष्य

मामला हाई स्कूल गिरवा का 

बुढार (संजय गर्ग) । कहते हैं किसी भी कार्य का संचालन सुचारु रूप से तभी हो सकता है जब उस कार्य को करने वाला व्यक्ति कार्य के प्रति पूरी निष्ठा व लगन रखें तभी उस कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है।
कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति कभी किसी भी कार्य में असफल नहीं हो सकता है।
किंतु क्या हो जब अपने निज स्वार्थ पूर्ति के लिए अपने कर्तव्यों से विमुख होकर दूसरों का भविष्य दांव पर लगा दे ।
ऐसा ही एक मामला सूत्रों के हवाले से बुढार विकासखंड के हाई स्कूल गिरवा में सामने आया है जहां पर प्रभारी प्राचार्य नरेश भट्ट के उदासीन रवैया ने पूरे विद्यालय का बंटाधार कर दिया है ।
जिसके चलते हाई स्कूल गिरवा में पूर्णतया शैक्षणिक गतिविधियां बाध्य हो गई है।
साथ‌ ही विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार मय हो गया है।
प्रभारी प्राचार्य नरेश भट्ट का विद्यालय संचालन का तरीका पूर्णता संदिग्धता के दायरे में आता है।
तथाकथित व्यक्ति के द्वारा मनमाने तरीके से विद्यालय का संचालन करते हुए अनियमितताओं की सारी हदों को लांग दिया है।
विद्यालयीन समय पर साहब रहते विद्यालय से नदारत
विद्यालय के समय पर कभी भी विद्यालय में उपस्थित नहीं रहते जबकि नियमानुसार विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति का समय सुबह 10:30 का रखा गया है।
किंतु साहब कुछ हटकर हैं इसलिए सब कभी एक तो कभी 2:00 बजे विद्यालय आते हैं और बहाना मार कर विद्यालय से रफू चक्कर हो जाते हैं।
किंतु सवाल यह उठता है कि आखिर किसके सह पर साहब के हौसले इतने बुलंद हैं।

ठप्प पडा शिक्षण कार्य
इतना ही नहीं प्रभारी प्राचार्य के इस रवैया के चलते पूरे विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई है।
जबकि विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थित होने के बावजूद भी प्रभारी प्राचार्य के द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया नहीं जाता है।
अगर यही हाल बना रहा तो विद्यार्थियों का भविष्य गर्त में चला जाएगा ।
बड़ा सवाल यह है कि विद्यार्थियों का भविष्य चौपट करने का श्रेय कौन लेगा प्रभारी प्राचार्य या फिर उनके ऊपर बैठे अला अधिकारी ???????

इनकी प्रतिक्रिया

आपके माध्यम से मुझे इस बात का पता चला है मैं इसकी जांच करवा कर उचित कार्यवाही करूंगा ।

दिलीप निगम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बुढार जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.