S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल : घरेलू हिंसा का शिकार हुई महिला , सास ससुर एवं पति दे रहे जान से मारने की धमकी , महिला ने थाने में कराई एफआईआर दर्ज ,

0 834

घरेलू हिंसा का शिकार हुई महिला,

सास ससुर एवं पति दे रहे जान से मारने की धमकी

महिला ने थाने में कराई एफआईआर दर्ज ,

शहडोल (संजय गर्ग) ।  कहते हैं जिस घर में महिला का सम्मान होता है उसे घर में स्वयं भगवान वास करते हैं।
ऐसा हमारे देश में माना जाता है।
किंतु इसके विपरीत आज भी हमारे समाज में कई ऐसे घर मौजूद है जहां पर महिलाओं पर अत्याचार लगातार जारी है। कहीं दहेज तो कहीं घरेलू हिंसा का शिकार आए दिन कोई न कोई महिला बनती रहती है।
ऐसा ही एक मामला मुख्यालय शहडोल में ग्राम कोटमा में सामने आया है। जहां पर वैष्णवी सोनी नामक महिला ने सोहागपुर थाने में अपने ससुराल पक्ष में सास ससुर एवं पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला कुछ इस प्रकार
दरअसल 12 दिसंबर 2023 को शिकायतकर्ता वैष्णवी सोनी पति निकुंज सोनी उम्र 23 वर्ष वार्ड नंबर 24 ग्राम कोटमा ने थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि। 11 दिसंबर को लगभग शाम 5:30 बजे पीड़िता अपने ससुराल में थी । तभी पीड़िता की सास सरला सोनी , मामा ससुर अशोक उर्फ कन्हैया सोनी, मामी सास पार्वती सोनी तीनों घर का ताला खोलकर अंदर कमरे में घुसे और जैसे ही उन्होंने पीड़िता को देखा तब मामा ससुर एवं सास द्वारा पीड़िता को बुरी बुरी अश्लील गालियां देने लगे और घर से बाहर भगाने लगे। और जैसे ही पीड़िता ने बाहर जाने से मन कर दिया तो सास और मामी सास ने मिलकर पिता के साथ मारपीट की।
कन्हैया सोनी द्वारा हाथ और मुका का इस्तेमाल कर पीड़िता के पेट व गले में बर्बरता से हमला किया।
पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागी और फोन के द्वारा अपने पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता वहां पहुंचा और उसके साथ भी तथाकथित व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई।
इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी सोहागपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए दी।

विभिन्न धाराओं पर मुकदमा हुआ दर्ज
इसके बाद सोहागपुर पुलिस द्वारा भारतीय दंड अपराध संहिता की धारा 294 ,323, 506, 34 , के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करती है पीड़िता को नहीं मिलता है या नहीं।

इनकी प्रतिक्रिया

जब मामले को लेकर सोहागपुर टी आई से दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधा गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया

भूपेंद्र मणि पांडे (टी आई ) थाना सोहागपुर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.