भोपाल / शहडोल :लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश , अतिथि शिक्षकों की मानदेय हेतु आवंटित हुई राशि
लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश ,
अतिथि शिक्षकों की मानदेय हेतु आवंटित हुई राशि
भोपाल / शहडोल । ज्ञात हो कि लगातार विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से अतिथि शिक्षकों की मानदेय को लेकर अतिथि शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया जा रहा था।
जिसमें पूरे राज्य में 72000 से अधिक अतिथि शिक्षकों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया था।
जिसको लेकर 20 फरवरी 2024 को लोक शिक्षण संचनालय मध्यप्रदेश के द्वारा आदेश जारी करते हुए पूरे राज्य के अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।
दरअसल अतिथि शिक्षकों के चार माह से रुके मानदेय को देने हेतु 297 करोड़ 10 लाख 55 हजार 8 सौ रुपए की राशि भुगतान हेतु आवंटित की गई है।
लंबे समय से अपने मानदेय के लिए इंतजार में बैठे अतिथि शिक्षकों का इंतजार खत्म हो चुका है जल्द ही यह राशि अतिथि शिक्षकों को उपलब्ध हो जाएगी।
साथ ही यह भी आदेश दिए गए हैं की समस्त राशि का व्यय कर उसका प्रमाण पत्र संचनालय में जमा करना होगा यदि ऐसा नहीं होता है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध अनुसात्मक कार्रवाई की जाएगी ।
