S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण संपन्न शहडोल : संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा राष्ट्रीय संगम शहडोल : सर्व समाज समन्वय समिति ने यूजीसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन , "भारत सरकार ... शहडोल : हाई स्कूल जोधपुर के10+2 उन्नयन हेतु पूरा प्रयास करुंगी - विधायक मनीषा सिंह ,  विधायक मनीषा ... उमरिया : युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँ... शहडोल / गोहपारू : तो _क्या मंगल के राज में श्रेयांश की चांदी महाविद्यालय बना आउट सोर्स कर्मचारी का अ... शहडोल : एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी शहडोल : प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली शहडोल : विगत 04 महीनों से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय शहडोल: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ

शहडोल : जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों के हक एवं जायज मांगो को लेकर किया समर्थन , नगर के अंबेडकर चौक में हुआ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

0 234

जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों के हक एवं जायज मांगो को लेकर किया समर्थन ,

नगर के अंबेडकर चौक में हुआ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

शहडोल (संजय गर्ग) ।  ,जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे,मध्यप्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल ने,किसानों के समर्थन में एमएसपी की गारंटी को लेकर अंबेडकर चौक पर दोपहर 1 बजे धरना प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा है कि,किसान संगठनों की ओर से एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के साथ ही किसान कृषकों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीडितों के लिए न्याय,भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर अन्न दाता किसानों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर विगत दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से रूपये 2700 प्रति क्विंटल पर गेहू और रूपये 3100 प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की घोषणा की है लेकिन खेद की बात है कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा शांतिपूर्वक किए जा रहे आंदोलन को कुचलने की हर तरह से तैयारी की जा रही है। अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान किसानों की उपज का एमएसपी दिए जाने का समर्थन किया है।
गुप्ता ने कहा कि,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार किसान भाइयों के समर्थन मे, भाजपा सरकार के खिलाफ जिला काँग्रेस शहडोल द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अजय अवस्थी,कुलदीप निगम,सुनील खरे,अनुज मिश्रा, सुमित गुप्ता, प्रभात पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा,आशीष तिवारी, सौरभ तिवारी, रूपनारायण मिश्रा,संध्या सिंह, हीरालाल प्रजापति,आशीष द्विवेदी,हर्ष गौतम,शुभम सोंधिया, निखिल,आकाश,गौरव, महेंद्र,आयुष, साहिल,शिवम, हिमांशु सहित काफी संख्या में किसान एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.