शहडोल : तथाकथित नेता की जागीर बना ग्राम पंचायत खमरियाकला , खबर न छापने के लिए नेता की हुई पत्रकार के घर में अगवाई
तथाकथित नेता की जागीर बना ग्राम पंचायत खमरियाकला ,
खबर न छापने के लिए नेता की हुई पत्रकार के घर में अगवाई
शहडोल (संजय गर्ग) । ज्ञात हो कि लगातार ग्राम पंचायत खमरिया कला में व्यापक भ्रष्टाचार को जनता के समक्ष लाने का बेड़ा हमने उठाया हुआ है एवं लगातार अपनी खबरों के माध्यम से चल रहे मामले में नए अपडेट से हम आपको अवगत कराते आ रहे हैं।
लगातार भ्रष्टाचार की खबर ग्राम पंचायत खमरिया कल के विपक्ष में प्रकाशित की जा रही है जिससे ग्राम पंचायत खमरिया कला के उप सरपंच निलेश गौतम के बड़े भाई तथाकथित भाजपा नेता बबलू गौतम के द्वारा मामले को रफा दफा करने के लिए विगत रात्रि पत्रकार के घर में अगवाई होती है।
शर्त रखी जाती है पत्रकार के समक्ष की 20 लाख का ठेका ले लो काम करके दे दो पत्रकार के न मानने पर सत्ताधारी दल का डर दिखाया जाता है।
इसके पश्चात पत्रकार के ऊपर अनर्गल दबाव बनाया जाता है।
और कहां जाता है की खबर यदि छापोगे तो अच्छा नहीं होगा तुम्हारे ऊपर हरिजन एक्ट लगवा दिया जाएगा। इसके बाद पत्रकार द्वारा तथा कथित भाजपा नेता की मेहमान नवाजी पत्रकार अपने हिसाब से करता है।
एवं भाजपा नेता के द्वारा पत्रकार को धमकाया जाता है।
इस पूरे मामले में सत्ता संरक्षण का दबदबा दिखाकर भाजपा नेता अपने भ्रष्टाचारी साथियों को बचाने के प्रयास में लगे हुए।
*जानिए मामला विस्तार से*
लगातार ग्राम पंचायत खमरिया कला में भ्रष्टाचार प्रबल होता जा रहा है जिसकी प्रबलता का प्रमाण तथा कथित भाजपा नेता की पत्रकार के घर में अगवाई होते ही पता चल गया।
किंतु सवाल यह उठता है कि भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के विपक्ष में खबर चलाने से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू गौतम को मिर्ची क्यों लग रही है।
क्या भारतीय जनता पार्टी इसी प्रकार भ्रष्टाचार्यों को संरक्षण देकर एक-एक पंचायत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं यह सोचने वाली बात है।
एक ऐसी पार्टी जिसका मुखिया देश को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है एवं इन्हीं के अधीनस्थ भारतीय जनता पार्टी के नेता बबलू गौतम जैसे कार्यकर्ता पार्टी के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं।
बरहाल इस खबर से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हम कभी भी अपनी कलम को भ्रष्टाचारियों के आगे नहीं झुकने देंगे खबर छप रही थी और छपती ही रहेगी।
