शहडोल : सभी मुद्दों पर एक ही बात भारी, बेरोजगारी फिर मैडम कहती हैं देखो ट्रेन हमारी, 5 वर्षों में ट्रेन के अलावा क्या हैं विकास
सभी मुद्दों पर एक ही बात भारी,
बेरोजगारी फिर मैडम कहती हैं देखो ट्रेन हमारी,
5 वर्षों में ट्रेन के अलावा क्या हैं विकास
शहडोल (संजय गर्ग) । लोकसभा चुनाव की बढ़ती सर गर्मियों के बीच आज हम बात करेंगे शहडोल संसदीय क्षेत्र की जहां पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर हिमाद्री सिंह पर अपना भरोसा जताया है और हिमाद्री सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान पर है।
संसाद का रिपोर्ट कार्ड कुछ अलग है अंदाज
आइए जाने बीते 5 वर्षों में जिम्मेदार सांसद ने क्षेत्र ने कितना किया है विकास ,
क्षेत्र की जनता कहती है मैडम वह देखिए क्षेत्र की बेरोजगारी मैडम कहती हैं पहले तुम देखो ट्रेन हमारी ।
फिर कुछ दिन बाद जनता कहती है मैडम नहीं विकसित हुई है आकाशवाणी तो मैडम कहती है देखो तो कितनी सुंदर है ट्रेन हमारी
जनता कहती है मैडम क्षेत्र में है महंगाई। मैडम कहती है पहले देखो कितनी सुंदर हमने ट्रेन है सजाई।
जनता कहती है की मैडम क्षेत्र में नहीं दिख रहा विकास। मैडम कहती हैं पहले देखो ट्रेन में है कुछ खास
जनता कहती है कि मैडम देखिए तो क्षेत्र का शिक्षा और स्वास्थ्य , मैडम कहती हैं पहले तुम देखो पासपोर्ट कार्यालय के पास ।
जनता कहती है मैडम देखिए तो क्षेत्र की सड़कों का हाल , मैडम कहती हैं पहले तुम देखो ट्रेन की चाल।
इसी प्रकार 5 वर्षों तक जनता अपनी वह अपने संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर सशक्त सांसद के आगे बोलती रही और यही करते-करते 5 वर्ष पूर्ण हो गए।
इसमें गौर करने वाली बात तो यह भी है कि क्षेत्र के अंदर अल्ट्राटेक , रिलायंस एवं फूलपुर उत्तर प्रदेश जा रही गैस पाइपलाइन , जैसे उद्योग क्षेत्र में मौजूद हैं उसके बावजूद भी क्षेत्र का युवा बेरोजगारी के दलदल में गड़ा हुआ है।
जिसके बार-बार पूछने पर क्षेत्र की सांसद ट्रेन के विकास के परिचालन कर रही है।
अब देखना यह होगा कि अब की बार 400 पार का नारा लग रही भारतीय जनता पार्टी पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद का कितना योगदान रहेगा यह देखने वाली बात होगी।
