उचित मूल्य में अभिभावकों को उपलब्ध हो किताबें व अन्य सामग्री पुस्तक मेले का आज आखिरी दिन
शहडोल (संजय गर्ग)। प्रशासन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक की किताब, स्टेशनरी, बैग, स्कूल ड्रेस एवं अन्य सामग्री अभिभावकों को उचित मूल्य पर सुलभ हो सके इस हेतु संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय रघुराज उत्कृष्ठ उ.मा.वि के सभागार में विराट पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है।
विराट पुस्तक मेला के आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के लिए किताबें, ड्रेस व अन्य सामग्री स्वतंत्र रूप से प्राप्त हो सके, अभिभावक, विद्यार्थी पुस्तक मेले में आए और इसका लाभ ले।
इसके साथ ही मेले में प्रोफेशनल बुक डिपो के काउंटर में जाए एवं उचित दामों में अपने बच्चों के लिए पुस्तक व अन्य स्कूली सामग्री ले। गौरतलब है कि विराट पुस्तक मेला 12 मई 2024 तक प्रारभ रहेगा।
