S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल : 15 अगस्त में विशेष भोज की तैयारी सब्जी पूड़ी खीर समेत अन्य व्यंजनों का समावेश ,  गुणवत्ता और स्वच्छता का दिया जाए पूरा ध्यान 

0 1,158

15 अगस्त में विशेष भोज की तैयारी सब्जी पूड़ी खीर समेत अन्य व्यंजनों का समावेश ,

 गुणवत्ता और स्वच्छता का दिया जाए पूरा ध्यान 

शहडोल (संजय गर्ग)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश समेत प्रदेश में उत्साह है जिसके लिए जोरो से तैयारी की जा रही है। 

इस वर्ष आजादी को पूरे 77 साल पूर्ण हो जाएंगे इसी उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण विभाग भोपाल के द्वारा प्रदेश के समस्त पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत लक्षित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशेष भोज की तैयारी हेतु निर्देश जारी किए हैं। उक्त आदेश के अनुसार समस्त वर्णित शालाओं में 15 अगस्त के दिन विशेष भोज के तौर पर पूड़ी खीर व सब्जी अथवा पूड़ी , हलवा एवं लड्डू का वितरण विद्यार्थियों के लिए सुनिश्चित किया गया है। 

आधारित मेन्यू के अनुसार यह भी निर्देश दिए गए हैं कि रखरखाव से लेकर भोजन बनाने की प्रक्रिया पूर्णता स्वच्छता पूर्ण व गुणवत्ता युक्त होनी चाहिए। 

शालाओं में प्रधानाध्यापक व नोडल शिक्षकों को निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। बता दे की जारी आदेश मे कहा गया है कि इस विशेष भोज में अंत्योदय कार्ड धारी समेत समस्त जनप्रतिनिधि एवं जन सहयोग प्रदान करने वाले नागरिकों को भी विशेष भोज में आमंत्रित किया जाए ।

इसके साथ ही जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शालाओं में जाकर भोज में सम्मिलित हो 

इस विशेष भोज के आयोजन संबंधित निरीक्षण का समस्त दायित्व विकासखंड श्रोत समन्वयक एवं जन शिक्षा केंद्र के प्रभारी को दिया गया। 

पर सवाल यह होता है कि अब तक इस आदेश को लेकर क्या तैयारी की गई। और वास्तव में इस आदेश का पालन होगा कि नहीं।

 जिम्मेदारों की प्रतिक्रिया

 सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

तैयारी कर ली गई है समूहों के द्वारा गुणवत्ता युक्त भोजन बनाया जाएगा।

जो जिले में कार्यक्रम होना है उसकी भी तैयारियां पूर्ण है । 

…………………………………………………………………….

 अमरनाथ सिंह (डीपीसी) जिला जन शिक्षा केंद्र शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.