जयसिंहनगर : विधायक मनीषा सिँह की उपस्थित मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर मे भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन , हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा मे जयसिंहनगर के छात्र छात्राओं का सराहनीय योगदान
विधायक मनीषा सिँह की उपस्थित मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर मे भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन ,
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा मे जयसिंहनगर के छात्र छात्राओं का सराहनीय योगदान
जयसिंहनगर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पर्व को धूमधाम और उत्साह से मनाने के उद्देश्य से देशभर मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर मे मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय के नेतृत्व मे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन जयसिंहनगर मे किया गया l जयसिंहनगर मे आयोजित तिरंगा यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिँह मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम मे शामिल हुई l जयसिंहनगर मंडल अतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय कुदरा टोला तहसील रोड से हुई एवं जयसिंहनगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा बस स्टैंड परिसर मे जाकर सम्पन्न हुई l नगर मे आयोजित तिरंगा यात्रा मे नगर निवासीयो, भाजपा मंडल जयसिंहनगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या मे जयसिंहनगर मे संचालित विद्यालय के छात्र एवं छात्राए उपस्थित हुए l जयसिहनगर मे आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान जयघोस और माँ भारती के नारे से नगर मे राष्ट्र प्रेम की अलख जाग्रति करने का कार्य किया जिसकी प्रशंसा नगर निवासीयो ने की l
तिरंगा यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुई जयसिहंनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिँह ने यात्रा के समापन के दौरान अपने उद्बोधन मे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न तरह के आयोजन देश भर मे करते हुए इस देश को गुलामी की जंजीरो से निकलने के लिए लड़ी गई आजादी की लड़ाई मे शहीद हुए वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन करने का प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है l देश को मिली आजादी बहुमूल्य है अब हम सब मिलकर मातृभूमि के वीर शहीदों को याद करते हुए हर घर पर आजादी का प्रतिक तिरंगा लहराते है और बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते है l
इनकी रही उपस्थित
भाजपा मंडल जयसिंहनगर मे आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिंह,भाजपा जिला मंत्री ममता पयासी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय, अन्त्योदय समिति ब्लाॅक अध्यक्ष अरूण गौतम, नगर परिषद अंत्योदय समिति अध्यक्ष निर्मल द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष पार्षद दिवाकर पयासी, महामंत्री एवं प्रभारी हर घर तिरंगा अभियान हिमांशु गुप्ता, तिरंगा सह प्रभारी पंकज पाण्डेय,उमेश गुप्ता, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा हीरालाल पाल, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक केशरवानी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा जयश्री कचेर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवकी सोनी, महिला मोर्चा महामंत्री शीला तिवारी,पार्षद रोशनी गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर कचेर, अ. जा. मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बर दीन अहिरवार, मनोज कहार, वेद प्रकाश द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री राहुल ताम्रकार, आदेश शुक्ला, जनपद सदस्य रामप्रसाद पयासी, एस.डी.एम प्रगति वर्मा,तहसीलदार सुषमा धुर्वे, थाना प्रभारी एस.पी.चतुर्वेदी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मालती सिंह,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक मरावी, बी.ई.ओ. राजेंद्र तिवारी, सीएम राईज स्कूल प्राचार्य राजीव तिवारी, ग्राम पंचायत कतिरा के सरपंच कलावती रोहणी कोल,उपसरपंच ज्योति शर्मा, सचिव संतोष नामदेव,ग्राम रोजगार सहायक सुमन द्विवेदी, समस्त जनप्रतिनिधि, सभी पत्रकार व सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
