S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : विवादों से घिरा‌ जयसिंहनगर का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ,  कार्यक्रम में हुआ जनप्रतिनिधियों का अपमान , जानिए क्या है मामला 

0 2,017

विवादों से घिरा‌ जयसिंहनगर का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ,

 कार्यक्रम में हुआ जनप्रतिनिधियों का अपमान ,

जानिए क्या है मामला 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । स्वतंत्रता दिवस के अवसर मे के सीएम राइज विद्यालय के खेल मैदान मे जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं राजस्व विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम मे आज शासकीय पदाधिकारियो के द्वारा स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधियों के अपमान करने का मामला प्रकाश मे आया है l जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शासकीय कार्यक्रम के आयोजक एसडीएम जयसिंहनगर, सीईओ जनपद पंचायत जयसिंहनगर, सीएमओ नगर परिषद जयसिंहनगर पर बैठक व्यवस्था की समुचित व्यवस्था ना होने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिस्कार करते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए l 

 मंच पर नहीं मिली बैठने को कुर्सी

गौरतलब है की सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे कार्यक्रम के आयोजको के द्वारा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के उपरांत जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था समुचित रूप से नहीं की गई थी जबकि शासकीय कर्मचारी प्रथम पंक्ति मे लगी कुर्सीयो मे डट कर बैठकर आयोजित कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे ।

 शासकीय कर्मचारीयों द्वारा किए गए अपमान जनक व्यवहार से नाराज होकर जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम मे अपना विरोध जताते हुए कार्यक्रम का बहिस्कार कर दिया l

किंतु बड़ा सवाल यह है कि लगातार जयसिंहनगर क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारियों की आपस में नहीं बन रही है जिसका कारण समझकर परे हैं । 

 दोनों पक्षों में कुछ मतभेद हैं जिसके वजह से इस प्रकार की स्थिति आज के स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर बनी है। आखिर इसका क्या कारण है।

 जनप्रतिनिधियों का यह कहना 

 1 . हम लोग कार्यक्रम में गए हुए थे वहां पर हमें एसडीएम के द्वारा इशारा किया गया कि आप लोग पीछे चले जाइए जब हमने देखा कि वहां मंच पर बैठने की व्यवस्था नहीं है तो हम वहां से चले आए। 

 सतिका तिवारी जिला (उपाध्यक्ष) भाजपा

…………………………………………………………………..

2. यह पूरा मामला सत्य है जब हम लोग कार्यक्रम में पहुंचे तो मंच में शासकीय कर्मचारी बैठे हुए थे हमारे समस्त संगठन के पदाधिकारी वहां पर गए थे वहां पर उपस्थित अधिकारियों के द्वारा हमारा अपमान किया गया है। इस विषय को लेकर हम अपने संगठन में ऊपर बात करेंगे और कार्यवाही करवाएंगे। 

 अरुण गौतम पूर्व जिला (उपाध्यक्ष) भाजपा

…………………………………………………………………….

3.जब हम लोगों ने देखा कि मंच पर बैठने की व्यवस्था नहीं है साथ ही वहां उपस्थित सभी शासकीय कर्मचारी कुर्सी पर आगे की ओर बैठे हुए थे और हमें वहां खड़े होने तक नहीं दिया जा रहा था इस वजह से हम वहां से लौट आए। 

 रामनारायण पांडे 

(मंडल अध्यक्ष) भाजपा जयसिंहनगर

Leave A Reply

Your email address will not be published.